Friday, November 6, 2026
Home मनोरंजन ‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी, ट्रॉफी के...

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी, ट्रॉफी के साथ मिला 35 लाख का पुरस्कार

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का रोमांचक सफर आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच गया है। छह सप्ताह तक चले इस शो में कई उतार-चढ़ाव और दिलचस्प मुकाबलों के बाद शहजाद पूनावाला ने जीत का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को हुए ग्रैंड फिनाले में शहजाद विजेता घोषित किए गए। उन्हें ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली। वहीं, अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी दूसरे और गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे।

बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद करेंगे शहजाद

शो जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक ऐसा ऐलान किया, जिसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि वह अपनी 35 लाख रुपये की पूरी इनामी राशि बाढ़ प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। शहजाद के इस फैसले की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि शो के पहले सीजन का खिताब अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था।

स्वरा भास्कर चौथे और करण पटेल पांचवें स्थान पर

‘राइज एंड फॉल 2’ के फिनाले में मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। अभिनेत्री स्वरा भास्कर चौथे स्थान पर रहीं, जबकि करण पटेल को पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। खास बात यह रही कि शहजाद और स्वरा ने शो में शुरुआत में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला था। दोनों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई और गेम का समीकरण बदल गया।

शो के पहले ही दिन सिवेट तोमर के साथ शहजाद की भिड़ंत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद भी वह लगातार गेम में सक्रिय नजर आए और अपनी रणनीतियों से दर्शकों का ध्यान खींचते रहे।

बेबाक अंदाज और रणनीति से बनाई पहचान

शहजाद पूनावाला पूरे सीजन में अपनी बेबाक बातों और खेल की रणनीति को लेकर चर्चा में रहे। कई मौकों पर उन्हें शो का मास्टरमाइंड भी कहा गया। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ मुकाबला और गौतम गुलाटी के साथ उनके बदलते रिश्ते दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। यही वजह रही कि पूरे सीजन में उनका सफर काफी सुर्खियों में रहा।

शो में नजर आए थे ये प्रतियोगी

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला के अलावा सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जायसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुदाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक ने हिस्सा लिया था।

क्या है ‘राइज एंड फॉल’ का कॉन्सेप्ट?

अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अमीर और गरीब के बीच के अंतर पर आधारित है। इसमें प्रतियोगियों को दो समूहों में बांटा जाता है, जिन्हें ‘कामगार’ और ‘शासक’ कहा जाता है। कामगारों का लक्ष्य अपनी स्थिति बेहतर बनाकर शासक बनने का होता है, जबकि शासकों को अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार रणनीति बनानी पड़ती है। इस सीजन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया।

RELATED ARTICLES

पहले ही दिन ‘रामायण’ की शानदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा...

क्या फिर दिखेगा जैक स्पैरो का जलवा? ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ पर जॉनी डेप ने दिया इशारा

हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म फ्रैंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ एक बार फिर चर्चा में है। इस सीरीज की छठी फिल्म बनाने की तैयारी चल...

राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला का जलवा, फाइनल में पहुंचने वाले पहले प्रतियोगी बने

प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

पहले ही दिन ‘रामायण’ की शानदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा...

सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, कम उम्र में भी बढ़ रही घुटनों की समस्या, जानें कैसे करें बचाव

घुटनों में दर्द की परेशानी को आमतौर पर बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अब युवा और कम उम्र के लोग भी...

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को दी 62 विकास योजनाओं की सौगात

देहरादून।  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 06 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के...

‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी, ट्रॉफी के साथ मिला 35 लाख का पुरस्कार

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का रोमांचक सफर आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच गया है। छह सप्ताह तक चले इस शो में कई...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!