रणनीति के दम पर बनाई मजबूत पहचान
शहजाद पूनावाला का ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब तक का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। राजनीतिक और टीवी डिबेट्स में अपनी पहचान बनाने वाले शहजाद ने रियलिटी शो में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने खेल के दौरान दो बार अल्टीमेट रूलर का खिताब अपने नाम किया, जबकि एक बार तख्ता पलटकर भी सभी को चौंका दिया।
शो में शहजाद ने अपनी सूझबूझ, बातचीत और रणनीतिक फैसलों के जरिए लगातार खुद को मजबूत बनाए रखा। टावर में सत्ता के बदलते समीकरणों और कंटेस्टेंट्स के बीच बनते-बिगड़ते गठबंधनों के बावजूद उन्होंने अपने गेम प्लान पर भरोसा किया। उनकी रणनीति को लेकर शो के मौजूदा प्रतिभागियों के साथ-साथ पहले बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी राय रखी है।
वहीं, शहजाद की टीम ने उनके फिनाले तक पहुंचने को बड़ी उपलब्धि बताया है। टीम का दावा है कि शो के दौरान शहजाद की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
करण पटेल के साथ हुआ कड़ा मुकाबला
शो के हालिया एपिसोड में टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इससे पहले पेंटहाउस से स्वरा भास्कर, गौतम गुलाटी, सोनम मलिक और मनीष कश्यप फिनाले की दौड़ से बाहर हो चुके थे। इसके बाद पहले फाइनलिस्ट बनने के लिए करण पटेल और शहजाद पूनावाला के बीच सीधी टक्कर हुई।
आखिरकार इस मुकाबले में शहजाद ने बाजी मार ली और फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली। अब दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनके बाद कौन-सा कंटेस्टेंट फिनाले का टिकट हासिल करने में सफल होगा और इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी।








