Friday, November 6, 2026
Home उत्तराखंड कुंभ मेले से पहले स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती, सीएम धामी ने मेडिकल...

कुंभ मेले से पहले स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती, सीएम धामी ने मेडिकल उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला चिकित्सालय के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि उद्योग विकास परिषद के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे इन उपकरणों का उद्देश्य कुम्भ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुम्भ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला चिकित्सालय के लिए उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सा उपकरण आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान करने और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होंगे।

मुख्यमंत्री ने कृषि उद्योग विकास परिषद की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि कुम्भ जैसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से कुम्भ मेले का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

अमित शाह के दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 06 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली...

खेलकूद समारोह के विजेताओं को सीएम ने किया पुरस्कृत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग...

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

कुंभ मेले से पहले स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती, सीएम धामी ने मेडिकल उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला...

पर्व-त्योहारों पर मिठाइयों का बढ़ता सेवन बढ़ा सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में मिठाइयों, चॉकलेट, केक और तरह-तरह के पकवानों की मांग बढ़ जाती है। खुशियों के इस मौके पर...

अमित शाह के दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 06 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली...

खेलकूद समारोह के विजेताओं को सीएम ने किया पुरस्कृत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!