Thursday, November 5, 2026
Home मनोरंजन क्या फिर दिखेगा जैक स्पैरो का जलवा? ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’...

क्या फिर दिखेगा जैक स्पैरो का जलवा? ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ पर जॉनी डेप ने दिया इशारा

हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म फ्रैंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ एक बार फिर चर्चा में है। इस सीरीज की छठी फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है और दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार कैप्टन जैक स्पैरो के किरदार का है। लंबे समय से जॉनी डेप की वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। अब खुद अभिनेता ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ऐसा संकेत दिया है, जिससे उनके प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

जैरी ब्रुकहाइमर के साथ काम करने को तैयार जॉनी डेप

जॉनी डेप ने ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में जैक स्पैरो के रूप में लौटने की संभावनाओं पर बात की है। ‘एबेनेजर’ के प्रेस टूर के दौरान अभिनेता ने कहा कि वह फ्रैंचाइजी के निर्माता जैरी ब्रुकहाइमर के साथ काम करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान को छठी फिल्म में वापसी की संभावना से जोड़कर देखा जा रहा है।

जैरी ब्रुकहाइमर पर जताया भरोसा

वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनी डेप ने कहा कि अगर फ्रैंचाइजी को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने और उसे शानदार विदाई देने का मौका मिलता है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने जैरी ब्रुकहाइमर के साथ अपने रिश्ते को खास बताते हुए कहा कि उन्हें निर्माता पर पूरा भरोसा है और वह उनके साथ किसी भी प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं।

निर्माता भी कर चुके हैं जॉनी डेप से बातचीत

इससे पहले 2025 की शुरुआत में जैरी ब्रुकहाइमर ने खुलासा किया था कि वह नई ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फिल्म को लेकर जॉनी डेप से बातचीत कर चुके हैं। उनके मुताबिक, अभिनेता की वापसी काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि फिल्म की कहानी और पटकथा उन्हें पसंद आती है या नहीं। फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम जारी है और निर्माता एक मजबूत कहानी तैयार करने में जुटे हैं।

ब्रुकहाइमर ने यह भी कहा था कि उनकी जॉनी डेप से बातचीत चल रही है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की पटकथा पूरी हो जाएगी। हालांकि, अभी तक अभिनेता की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

2003 में शुरू हुई थी फिल्म फ्रैंचाइजी

‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ सीरीज की पहली फिल्म ‘द कर्स ऑफ द ब्लैक पर्ल’ वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी। गोर वर्बिंस्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉनी डेप ने कैप्टन जैक स्पैरो का यादगार किरदार निभाया था। फिल्म को दुनियाभर में शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसके बाद इस फ्रैंचाइजी की चार और फिल्में रिलीज हुईं। अब छठे भाग को लेकर तैयारियां जारी हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या जॉनी डेप एक बार फिर अपने चर्चित समुद्री डाकू के किरदार में बड़े पर्दे पर लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला का जलवा, फाइनल में पहुंचने वाले पहले प्रतियोगी बने

प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में अब मुकाबला अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले...

ओटीटी दर्शकों के लिए दिवाली का खास तोहफा, इस हफ्ते दस्तक देंगी नई फिल्में और सीरीज

दिवाली का त्योहार इस बार सिर्फ रोशनी, मिठाइयों और खुशियों तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि मनोरंजन के शौकीनों के लिए भी कई...

सिनेमाघरों में दस्तक से पहले ‘रामायण’ की शानदार शुरुआत, प्री-बुकिंग से 40 करोड़ के पार कमाई

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाती नजर आ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

खेलकूद समारोह के विजेताओं को सीएम ने किया पुरस्कृत, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग...

क्या फिर दिखेगा जैक स्पैरो का जलवा? ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ पर जॉनी डेप ने दिया इशारा

हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म फ्रैंचाइजी ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ एक बार फिर चर्चा में है। इस सीरीज की छठी फिल्म बनाने की तैयारी चल...

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को...

6 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

देहरादून 03 नवंबर,2026 (सू.वि), उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक भव्य एवं गरिमामय...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!