Sunday, September 13, 2026
Home मनोरंजन ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत, अक्षय-सैफ की फिल्म ने ओपनिंग...

‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत, अक्षय-सैफ की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नजर नहीं आई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में नई ऊंचाई हासिल करने में नाकाम रही।

पहले दिन नहीं चला ‘हैवान’ का जादू

रिलीज के बाद ‘हैवान’ को दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसका असर फिल्म की शुरुआती कमाई पर भी दिखाई दिया। फिल्म ने पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी और प्रियदर्शन के निर्देशन के बावजूद फिल्म पहले दिन दो अंकों की कमाई तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में अब फिल्म की आगे की कमाई काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया और सप्ताहांत के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर-द मूवी’ से मिली कड़ी चुनौती

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ को पहले दिन ही कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा। छठे सप्ताह में चल रही ‘हनुमान अंश’ ने नई रिलीज के बावजूद शानदार प्रदर्शन जारी रखा। फिल्म ने अपने छठे शुक्रवार को 5.71 करोड़ रुपये की कमाई की और शुक्रवार को रिलीज तीन प्रमुख फिल्मों में सबसे आगे रही।

वहीं ‘मिर्जापुर-द मूवी’ भी दूसरे सप्ताह में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इन दोनों फिल्मों के अलावा ‘टॉक्सिक’ और ‘इरुमुडी’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। ऐसे में ‘हैवान’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती बनी हुई है।

18 साल बाद साथ नजर आए अक्षय-सैफ

‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी है। दोनों कलाकार करीब 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों को साल 2008 में रिलीज हुई ‘टशन’ में साथ देखा गया था।

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और यह साल 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

अब सभी की नजरें फिल्म के शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर हैं। अगर सप्ताहांत में दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो ‘हैवान’ अपनी शुरुआती धीमी रफ्तार को काफी हद तक सुधार सकती है।

RELATED ARTICLES

सस्पेंस से भरपूर ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर जारी, ओटीटी पर इस तारीख से होगी स्ट्रीम

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब अपनी पहली वेब सीरीज के जरिए दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरपूर कहानी दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी...

रफ लुक और धांसू एक्शन के साथ सामने आया ‘रणबाली’ का टीजर, दिखा रोमांचक अंदाज

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर जारी कर दिया गया है। करीब ढाई मिनट के इस टीजर में 19वीं सदी के ब्रिटिश...

सेंसर बोर्ड ने दी ‘हैवान’ को हरी झंडी, 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों...

‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत, अक्षय-सैफ की फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म...

प्रदेश में बेहतर हुई पार्किंग सुविधाएं, लोगों को मिलेगी राहत

देहरादून। प्रदेश में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की साल दर साल बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में जुट गई है।...

दूसरे चरण की चारधाम यात्रा को लेकर बीकेटीसी अलर्ट, सीसीटीवी से होगी निगरानी

ऋषिकेश। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!