Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय अयोध्या में इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, शुभ...

अयोध्या में इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, शुभ तारीख आयी सामने

पीएम मोदी को भेजा गया न्योता

अयोध्या- राम मंदिर का उद्धाटन अगले साल 22 जनवरी को किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अयोध्या में चल रही बैठक में फैसला हुआ है कि 22 जनवरी 2024 को गर्भ गृह में राम लला विराजमान होंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक समारोह के अंतिम दिन यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा।

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चल रही मैराथन बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रबंधन समिति की बागडोर आरएसएस नेता भैया जी जोशी के हाथ में रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन के पहले अयोध्या में खास तैयारी भी की जाएगी।

राम मंदिर के उद्घाटन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य जाने-माने लोग और साधु-संत मौजूद रहेंगे। इससे पहले अभी हाल में ही सीएम योगी ने अध्योध्या जाकर राम मंदिर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया था। इससे पहले ही ऐसे खबरें थी कि मंदिर का उद्घाटन अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव मई में प्रस्तावित हैं।

बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। मंदिर का प्रथम तल लगभग बनकर तैयार है। मंदिर के उद्धाटन के बाद मंदिर को सभी भक्तों के लिए हमेशा के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर में 42 दरवाजे लगाए जाएंगे। मंदिर के गर्भ गृह में सोने का एक छोटा सा दरवाजा भी लगाया जाएगा। मंदिर के दरवाजों पर मोर, कलश, चक्र और फूल की नक्काशी उतारी जाएगी। गर्भ गृह में भगवान राम की दो बाल स्वरुप की मूर्तियां लगी होंगी। इनमें एक मूर्ति चल तो दूसरी अचल होगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments