Saturday, October 24, 2026
Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान ने रचा इतिहास, जवान बनी सबसे बड़ी...

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान ने रचा इतिहास, जवान बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान अब बॉलीवुड के असली किंग बन गए हैं. उनकी फिल्म जवान ने पहले दिन की कमाई में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई इस फिल्म ने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिली है। वहीं, दुनियाभर में भी कमाई के मामले में सबको पीछे छोडक़र नया मुकाम हासिल किया है। इतना ही नहीं, जवान की इस कमाई के साथ शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे पहले सुपरस्टार बन गए हैं जिनकी दो फिल्मों को 100 करोड़ की ओपनिंग मिली है। जानते हैं कि जवान ने पहले दिन कमाई के कितने रिकॉर्ड बनाए, कितने रिकॉर्ड तोड़े।

पहले दिन की कमाई के मामले में जवान बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 74.5 करोड़ की कमाई है। जवान फिल्म के हिंदी वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65.5 करोड़ की कमाई की है। जवान को तमिल और तेलुगू वर्जन में भी अच्छी ओपनिंग मिली है.तमिल लैग्वेंज ने 5.3 करोड़ कमाए हैं और तेलुगु वर्जन भी 3.7 करोड़ कमाने में कामयाब रही है। अटली कुमार के डायरेक्शन में बनी जवान ने वर्ल्डवाईड 129.6 करोड़ की कमाई के साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिर से बवाल मचा दिया है। ये किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है।

वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में ये बॉलीवुड की चौथी फिल्म सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में आरआरआर नंबर वन पर है जिसने पहले दिन क्रह्य 223.5 करोड़ का बिजनेस किया था। उसके बाद नंबर दो पर प्रभास की बाहुबली 2 है जिसने वर्ल्डवाइड क्रह्य 214.5 करोड़ कमाए थे। तीसरे नंबर पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म केजीएफ 2 है जिसे क्रह्य 164.5 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। जवान की 75 करोड़ की बंपर ओपनिंग के साथ शाहरुख खान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले भी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी शाहरुख खान की फिल्म पठान के पास ही था।

पठान को 57 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. पठान के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की थी. जवान की रिलीज के साथ ही सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 की कमाई घट गई है. गुरुवार को गदर 2 सिर्फ 1.5 करोड़ ही कमा पाई. वहीं, आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कमाई पर भी कम हो गई है। जवान की रिलीज के दिन ड्रीम गर्ल 2 ने 1 करोड़ की कमाई की है।

रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सभी भाषाओं में 45 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. दूसरे दिन की कमाई के साथ जवान को दो दिनों का कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो गया है. जवान में शाहरुख खान डबल रोल में हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। विक्रम राठौर और आजाद की भूमिका में किंग खान जमे हैं। वहीं उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण और सान्या मल्होत्रा भी है। फिल्म में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त भी गेस्ट अपीयरेंस में हैं।

जवान फिल्म को रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है। पठान के तर्ज पर ही इस फिल्म का प्रमोशन भी हो रहा है. शाहरुख खान और फिल्म की स्टारकास्ट मीडिया से दूर है। शाहरुख सोशल मीडिया के जरिए इसे प्रमोट कर रहे हैं।
वर्ल्डवाइड जवान फिल्म कुल 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.  भारत में ये फिल्म 5500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है वहीं इंटरनेशनल मार्केट में इसे करीब 4500 स्क्रीन मिले हैं. इस फिल्म के बनाने में 300 करोड़ खर्च हुए हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि जवान अपने ओपनिंग वीकेंड में ही बजट से ज्यादा करीब 450 करोड़ की कमाई कर लेगी।

RELATED ARTICLES

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार, पहले दिन के लिए 88 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री

णबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग...

मातृभूमि’ से सलमान खान ने पेश किया नया गाना ‘जय हिंद’, रिलीज होते ही चर्चा में आया गीत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘जय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!