Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय भारत ने आज नई दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक जैव...

भारत ने आज नई दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के शुभारम्‍भ की घोषणा की

भारत ने आज नई दिल्‍ली में जी-20 शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन के शुभारम्‍भ की घोषणा की। जी-20 सत्र में श्री मोदी ने मिश्रित ईंधन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत का पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की पहल को वैश्‍विक स्‍तर पर ले जाने का प्रस्‍ताव है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन में शामिल होने के लिए सभी देशों को आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत उन देशों में हैं जहां बड़े स्‍तर पर सौर क्रांति चल रही है। भारत के लाखों किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाया है। उन्‍होंने कहा कि मानव स्‍वास्‍थ्‍य की सुरक्षा के साथ-साथ मृदा और पृथ्‍वी के संरक्षण की दिशा में यह एक बडा अभियान है।

श्री मोदी ने कहा कि भारत ने पर्यावरण अनुकूल हाइड्रोजन के उत्पादन को बल देने के लिए राष्‍ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता में भारत ने वैश्विक हाइड्रोजन तंत्र तैयार करने के लिए भी कई महत्‍वपूर्ण कदम उठाये हैं।प्रधानमंत्री ने पर्यावरण और जलवायु पर्यवेक्षण के लिए जी-20 उपग्रह मिशन शुरू करने का भी प्रस्‍ताव किया। उन्‍होंने कहा कि भारत के चन्‍द्रयान मिशन से उपलब्‍ध जानकारी पूरी मानवता के लिए लाभदायक होगी। श्री मोदी ने कहा कि इससे उपलब्‍ध जलवायु और मौसम संबंधी आकडें सभी देशों विशेषकर अल्‍प विकसित और विकासशील देशों के साथ साझा किये जायेंगे। प्रधानमंत्री ने इस पहल में शामिल होने के लिए जी-20 के सभी देशों को आमंत्रित किया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!