Saturday, October 24, 2026
Home खेल 500 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पहले खिलाडी बने...

500 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पहले खिलाडी बने विराट कोहली-

नई दिल्ली- भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने भारत की पहली पारी में 180 गेंदों पर टेस्ट करियर का 29वां शतक जड़ा। वहीं, तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह उनका 76वां शतक रहा।

विराट ने पहले 500 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में विराट के नाम 76 शतक हैं, जबकि सचिन के 75 शतक थे। रिकी पोंटिंग ने 68 और जैक कैलिस ने 60 शतक लगाए थे।

विराट के लिए यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह इस मुकाम को छूने वाले भारत के चौथे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, विराट को छोड़कर इन सब में से किसी ने भी अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 50+ का स्कोर नहीं बनाया था। विराट ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। विराट से पहले 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी।

विराट ने टेस्ट में 28वां शतक इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में लगाया था। वहीं, 29वें शतक के लिए उन्होंने सिर्फ चार महीने का वक्त लिया। 28वें टेस्ट और 27वें टेस्ट शतक के बीच विराट ने तीन साल का वक्त लिया था। 27वां टेस्ट शतक उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

इस तीन साल में विराट रन बनाने के लिए जूझते हुए दिखे थे। हालांकि, अब वह फॉर्म में लौट चुके हैं। इस साल तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह विराट का चौथा शतक है। टेस्ट में दो शतक के अलावा वह वनडे में श्रीलंका के खिलाफ जनवरी में दो शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल 2023 में भी दो शतक लगाया था।

RELATED ARTICLES

एशियन गेम्स 2026- भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की शानदार जीत, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने...

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन, महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नीरू ढांडा ने महिलाओं की शॉटगन...

एशियन गेम्स: भारत-अफगानिस्तान मैच नहीं हो सका, क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ा भारत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!