Friday, July 24, 2026
Home उत्तराखंड केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में फोटो खींचने वाले पर बीकेटीसी सख्त-

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में फोटो खींचने वाले पर बीकेटीसी सख्त-

गर्भगृह में मुरारी बापू की फोटो खींची, मांगी माफी और 11 हजार की पर्ची कटायी

केदारनाथ- प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खींचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने सख्त रूख दिखाया है। शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर केदारनाथ गर्भगृह की एक फोटो वायरल होने पर बीकेटीसी ने मंदिर में लगे CCTV कैमरों की गहनता से जांच की और फोटो खींचने वाले व्यक्ति को खोज निकाला।

बीकेटीसी की कार्रवाई से घबरा कर इंदौर निवासी उक्त तीर्थयात्री ने लिखित रूप से क्षमा याचना की है। अपने इस कृत्य के एवज में उक्त तीर्थयात्री ने बीकेटीसी के कोष में ग्यारह हजार रुपए की विशेष दान की पर्ची कटवाई।

अपने माफीनामे में उक्त तीर्थयात्री ने कहा है कि जब प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू गर्भगृह में पहुंचे। तब वह भी गर्भगृह में उपस्थित था। भावावेश में आकर उसने गर्भगृह में शिवलिंग के साथ बापू की फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उक्त तीर्थयात्री ने यह भी कहा है कि गर्भगृह में तैनात कतिपय कर्मचारियों द्वारा फोटो नहीं खींचने को लेकर निर्देश भी दिए जा रहे थे, किंतु भावनाओं में बहकर उसने चुपके से फोटो खींच ली।

RELATED ARTICLES

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments