Friday, October 2, 2026
Home खेल एशियन गेम्स 2026- भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की शानदार जीत, पुरुष...

एशियन गेम्स 2026- भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की शानदार जीत, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की ओर से दिए गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम महज 45 रन पर ढेर हो गई। अब तीन अक्तूबर को स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय टीम का सामना साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम से होगा।

124 रन की यह जीत श्रीलंका के खिलाफ रनों के अंतर से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2017 में कटक में श्रीलंका को 93 रन से हराया था। एशियाई खेलों की बात करें तो हांगझोउ में 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। अब टीम की नजर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल करने पर है। भारतीय महिला टीम पहले ही लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है।

ईशान और वैभव ने संभाली भारतीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की पारी में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया। वैभव ने महज 21 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। वहीं ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा सात, संजू सैमसन सात, अक्षर पटेल आठ, तिलक वर्मा दो और शिवम दुबे तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। वॉशिंगटन सुंदर सात रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका की ओर से थारिंदु रत्नायके और कप्तान सहान अराचिगे ने दो-दो विकेट लिए। वानुजा सहान, लसिथ क्रूसपूले और नुवानिदु फर्नांडो को एक-एक सफलता मिली।

श्रीलंका की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम के छह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। नुवानिदु फर्नांडो 15 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपूले, सोहन डी लिवेरा, अशेन बंडारा और बिनुरा फर्नांडो बिना रन बनाए आउट हुए।

कप्तान सहान अराचिगे ने नौ रन, चमिका करुणारत्ने ने चार, वानुजा सहान ने एक और थारिंदु रत्नायके ने पांच रन बनाए। श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला। श्रीलंका के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में बनाई जगह

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बारिश के कारण यह मुकाबला 13-13 ओवर का कर दिया गया था। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 13 ओवर में सात विकेट खोकर 111 रन बनाए। पाकिस्तान ने 112 रन का लक्ष्य 11.3 ओवर में हासिल कर लिया। हसन नवाज ने 22 गेंदों पर 27 रन और अब्दुल समद ने 15 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए। दोनों ने 32 गेंदों में नाबाद 59 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

अब एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट के स्वर्ण पदक के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

RELATED ARTICLES

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन, महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नीरू ढांडा ने महिलाओं की शॉटगन...

एशियन गेम्स: भारत-अफगानिस्तान मैच नहीं हो सका, क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ा भारत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।...

भारत की महिला टेबल टेनिस टीम का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान पर 3-0 से दर्ज की जीत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 3-0 से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एशियन गेम्स 2026- भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की शानदार जीत, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने...

देहरादून में 11वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज 2 अक्टूबर से, फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा

देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा है। 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 2, 3...

ओवरस्लीपिंग से बिगड़ सकती है सेहत, जागने के बाद सिरदर्द की वजह जानें

सुबह देर तक सोने के बाद उठते ही अगर सिर भारी लगे या दर्द होने लगे, तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज करना सही...

दिव्यांग अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की तैयारी का मिलेगा अवसर, सीएम धामी ने कोचिंग की शुरुआत की

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!