Saturday, October 24, 2026
Home खेल भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कल से खेला जाएगा

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच डोमिनिका के मैदान में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद टीम इंडिया नए सिरे से शुरुआत करने उतरेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से भारत की 2023-25 WTC साइकिल की भी शुरुआत हो जाएगी। टीम इंडिया पुरानी यादों को भुलाकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी। साथ ही इस बार टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की कोशिश करेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 24 वर्षों में भारत का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

साल 2000 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कैरिबियाई जमीन पर पांच टेस्ट सीरीज खेली हैं। इसमें से चार सीरीज में भारत ने जीत हासिल की है। यह चारों सीरीज टीम इंडिया ने लगातार जीती हैं। भारत को वेस्टइंडीज में 2002 में पिछली बार सीरीज में हार मिली थी। तब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में विंडीज ने भारत को 2-1 से हराया था। इसके बाद 2006, 2011, 2016 और 2019 में टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज अपने नाम की।

 

2019 में पिछली सीरीज में तो भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों में क्लीन स्वीप किया था। हालांकि, तबकी और अबकी टीम इंडिया में काफी फर्क है। तब भारत के कप्तान विराट कोहली हुआ करते थे। वहीं, अब रोहित शर्मा कप्तान हैं। वहीं, 2016 में भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज में 2-0, 2011 में तीन मैचों की सीरीज में 1-0 और 2006 में चार मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की थी।

 

 

वेस्टइंडीज में अब तक भारत ने 51 टेस्ट खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया को सिर्फ नौ में जीत मिली है, जबकि 16 में हार का सामना करना पड़ा है। 26 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। डोमिनिका में भारत और विंडीज के बीच सिर्फ एक टेस्ट खेला गया है, जो कि ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। यह मुकाबला 2011 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच टेस्ट में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो कुल 98 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 30 टेस्ट जीते हैं। 46 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

 

2010 से लेकर अब तक वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के मामले में अजिंक्य रहाणे शीर्ष पर हैं। उन्होंने इस दौरान छह टेस्ट की आठ पारियों में 102.80 की औसत से 514 रन बनाए। विराट कोहली 13 पारियों में 463 रन के साथ दूसरे और केएल राहुल सात पारियों में 337 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। राहुल चोट की वजह से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं।

 

RELATED ARTICLES

एशियन गेम्स 2026- भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की शानदार जीत, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने...

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन, महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नीरू ढांडा ने महिलाओं की शॉटगन...

एशियन गेम्स: भारत-अफगानिस्तान मैच नहीं हो सका, क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ा भारत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!