Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय पबजी पार्टनर के प्यार में पड़ी पाकिस्तानी प्रेमिका की अपील- मेरे नाम...

पबजी पार्टनर के प्यार में पड़ी पाकिस्तानी प्रेमिका की अपील- मेरे नाम के आगे हैदर नहीं सचिन मीणा लगाए

नोएडा। पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर इन दिनों खासी चर्चा में है। रबूपुरा में सचिन मीणा के घर के बाहर पीपली लाइव जैसा नजारा रहा। सीमा-सचिन से बात करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। लोगों को उनसे बात करने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जेल से रिहाई के बाद सचिन और सीमा के घर बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उसके घर के बाहर रोजाना मीडियाकर्मियों, यूट्यूबर और स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

आलम यह है कि बीते तीन दिन से सुबह से शाम तक परिजनों का खाना-पीना भी मुश्किल हो रहा है। इससे वह परेशान होने लगे हैं। वहीं सोमवार सुबह से ही बात करते करते शाम तक सीमा की तबीयत भी कुछ खराब हो गई थी। सोमवार को पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर कहती हैं कि वह हिंदू धर्म अपना कर नेपाल में सचिन से शादी कर चुकी हैं, लेकिन उसे आज भी सीमा हैदर बोला जा रहा है। उसने सभी से सीमा-सचिन या सीमा मीणा के नाम से पुकारने की अपील की।
सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर सरकार से पत्नी व बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सीमा कहती है कि अगर उसे और बच्चों को प्यार व अपनापन मिलता तो वह यह कदम कभी नहीं उठाती। गुलाम हैदर के तलाक नहीं दिए जाने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अब मैंने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उनसे मेरा कोई वास्ता नहीं है। अगर फिर भी कोई आवश्यकता पड़ी है तो वह कानूनी रूप से भी तलाक देने को तैयार है।
बगैर अनुमति के भारत आने के लिए जुर्म की एवज में भले ही पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे गुजरानी पड़े लेकिन मैं कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। यह कहना है सीमा का। उसे आशंका है कि पाकिस्तान लौटने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी। वह अपने पिता के घर में रहती थीं, जिसे बेचकर भारत आ गई थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।
चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था। सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेजा गया था। न्यायालय ने बच्चों की आयु कम होने के कारण उनकी मां सीमा के साथ जेल भेजा था। सीमा हैदर और सचिन की जमानत याचिका पर सुनवाई कर वकील उनके प्यार, चार बच्चों और सीमा की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी थी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!