Saturday, September 12, 2026
Home उत्तराखंड सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन शहीद स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों को प्राथमिकता दी जा रही है।

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना...

कचरा-मुक्त उत्तराखंड के लिए सरकार की पहल तेज, नए नियमों के प्रभावी पालन पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड में ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और कचरा निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज हो...

विकसित उत्तराखंड के संकल्प पर भाजपा कार्यसमिति में हुआ गहन मंथन

हल्द्वानी। हल्द्वानी में भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का पहला सत्र ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प प्रस्ताव के अनुमोदन के साथ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

3 लाख से 4.5 लाख तक! iPhone Duo की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। Apple के फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। प्रीमियम डिजाइन और...

सस्पेंस से भरपूर ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर जारी, ओटीटी पर इस तारीख से होगी स्ट्रीम

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब अपनी पहली वेब सीरीज के जरिए दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरपूर कहानी दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी...

रफ लुक और धांसू एक्शन के साथ सामने आया ‘रणबाली’ का टीजर, दिखा रोमांचक अंदाज

विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रणबाली’ का टीजर जारी कर दिया गया है। करीब ढाई मिनट के इस टीजर में 19वीं सदी के ब्रिटिश...

सीएम धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!