Thursday, September 10, 2026
Home मनोरंजन सेंसर बोर्ड ने दी ‘हैवान’ को हरी झंडी, 11 सितंबर को बड़े...

सेंसर बोर्ड ने दी ‘हैवान’ को हरी झंडी, 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले इसे सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस थ्रिलर में अक्षय कुमार पहली बार एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि सैफ अली खान ने दृष्टिबाधित व्यक्ति की भूमिका निभाई है।

‘हैवान’ को मिली U/A 16+ रेटिंग

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने 8 सितंबर 2026 को फिल्म को प्रमाणित किया। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। अब दर्शकों की नजर 11 सितंबर को होने वाली थिएटर रिलीज पर है।

2 घंटे 44 मिनट की होगी फिल्म

‘हैवान’ की कहानी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर बताई जा रही है। फिल्म की अवधि भी काफी लंबी है। तरण आदर्श की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, फिल्म का रनटाइम 164 मिनट 7 सेकंड है। यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 44 मिनट तक फिल्म देखने को मिलेगी।

17 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय-सैफ

‘हैवान’ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी के लिए भी खास है। दोनों कलाकार करीब 17 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था। इससे पहले यह जोड़ी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है ‘हैवान’

प्रियदर्शन की ‘हैवान’ साल 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हिंदी संस्करण में कहानी को अक्षय कुमार और सैफ अली खान के किरदारों के इर्द-गिर्द पेश किया गया है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सेंसर बोर्ड ने दी ‘हैवान’ को हरी झंडी, 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले...

पेट दर्द के साथ नजर आए उभार तो रहें सतर्क, हर्निया की हो सकती है समस्या

पेट में दर्द या भारीपन को अक्सर लोग गैस, कब्ज या अपच से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार यह सामान्य परेशानी हो...

कचरा-मुक्त उत्तराखंड के लिए सरकार की पहल तेज, नए नियमों के प्रभावी पालन पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड में ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और कचरा निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज हो...

विकसित उत्तराखंड के संकल्प पर भाजपा कार्यसमिति में हुआ गहन मंथन

हल्द्वानी। हल्द्वानी में भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का पहला सत्र ‘विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत’ के संकल्प प्रस्ताव के अनुमोदन के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!