Saturday, October 24, 2026
Home राजनीति बागेश्वर उपचुनाव में सीएम धामी के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

बागेश्वर उपचुनाव में सीएम धामी के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

“कांग्रेस पार्टी को वोट देना जहर पीने जैसा है’’ बयान ने लिया राजनीतिक रंग

भाजपा आसन्न हार से घबरा गयी- कांग्रेस

बागेश्वर उपचुनाव में 5 सितम्बर को होगा मतदान

देहरादून- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान दिये गये ‘‘कांग्रेस पार्टी को वोट देना जहर पीने जैसा है’’, वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा नेतृत्व बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में अपनी आसन्न हार से भयभीत होकर इस प्रकार की अनर्गल बयानबाजी पर उतर आया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को बयान देने से पहले अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है तथा लोकतंत्र में विश्वास करने वाला कोई भी व्यक्ति हार-जीत की चिन्ता नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए देश के विकास तथा आम आदमी के हक में कई कार्य किये हैं साथ ही गरीबों के लिए अनेक योजनाओं की नींव डाली है। परन्तु भाजपा सरकार बताये कि उसने देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने तथा जाति-धर्म के नाम पर लड़ाने तथा अपने चहेते कुछ उद्योगपतियों का पोषण करने के अलावा कौन सा ऐसा काम कर दिया जिस पर गर्व किया जा सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज महंगाई, बेरोजगारी, नारी उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस शासन में भोजन व शिक्षा का अधिकार देकर आम आदमी के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया गया। कांग्रेस पार्टी शासन में प्रदेश में विकास की अनेक योजनाएं संचालित हो रही थी जो भाजपा नेतृत्व द्वारा बंद कर दी गई हैं। प्रदेश में बेरोजगारों की कतार दिन-प्रतिदिन लम्बी होती जा रही है। भर्तियों के नाम पर अपनों को बंदर बांट तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। करन माहरा ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी का बागेश्वर क्षेत्र की जनता 5 सितम्बर को जवाब जरूर देगी।

RELATED ARTICLES

विपक्ष के सदस्य जल्दबाजी नहीं करते तो और लम्बा चलता सदन – सीएम धामी

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नही करते तो सदन और लम्बा...

उत्तराखंड आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे राहुल गांधी- बीजेपी 

देहरादून। भाजपा ने नेताओं के दौरे को बाधित करने के कांग्रेसी आरोपों को सिरे खारिज करते हुए , हार की बहानेबाजी करार दिया है...

शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा की एक बार फिर सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में गोविंदा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!