Thursday, April 23, 2026
Home स्वास्थ्य क्या बिना मोबाइल के आप भी नहीं खाते खाना…संभल जाइए, वरना जकड़...

क्या बिना मोबाइल के आप भी नहीं खाते खाना…संभल जाइए, वरना जकड़ सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

आज फोन ने इस कदर हमारी जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया है कि खाते-पीते, उठते-बैठते हर समय हमारा ध्यान फोन की तरफ ही रहता है। सुबह का ब्रेकफास्ट हो या दोपहर का लंच या फिर रात का डिनर कई लोगों की आदत होती है कि वे इस समय भी फोन चलाते रहते हैं। इसकी वजह से वे घंटों-घंटों तक खाना ही खाते रहते हैं।

अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो संभल जाइए, क्योंकि ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। ऐसा करना खुद बीमारियों को बुलाने जैसा है। बच्चों में भी ये आदत देखने को मिलती है। पैरेंट्स उनकी जिद के आगे झुक तो जाते हैं लेकिन वे शायद नहीं जानते कि ऐसा करना उनके बच्चे के लिए कतई सही नहीं है। खाना खाते समय स्मार्टफोन के इस्तेमाल से तीन बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। आइए जानते हैं…

खाना खाते समय फोन चलाने से इन बीमारियों का खतरा-:

डायबिटीज-
ऐसे लोग जो खाना खाते समय मोबाइल फोन या टीवी देखते हैं, उन्हें डायबिटीज का खतरा हो सकता है। दरअसल, खाना खाने के दौरान फोन चलाने से खाना सही तरह से प्रॉसेस नहीं हो पाता है। इस वजह से वजन बढऩे लगता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म स्लो होने से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक ज्यादा बढ़ जाता है।

मोटापा-
जब खाना खाते समय आप फोन चलाते हैं तब आपका पूरा ध्यान फोन पर ही लगा रहता है। इसकी वजह से आप अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं। ऐसे में ओवरइटिंग से मोटापे की समस्या बढ़ सकती है। मोटापा बढऩे से कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। इसलिए खाना खाते समय भूलकर भी फोन न इस्तेमाल करें।

पाचनतंत्र बिगड़ना-

खाना खाते समय सारा ध्यान फोन चलाने में ही लगा रहता है। ऐसे में फोकस खाने पर कम और मोबाइल पर ज्यादा होता है। इसकी वजह से खाना ठीक से नहीं चबाते हैं और सीधे निगल जाते हैं। इसकी वजह से खाना पच नहीं पाता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments