Monday, September 7, 2026
Home राजनीति शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं...

शिवसेना में शामिल हुए अभिनेता गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा की एक बार फिर सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में गोविंदा ने शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थामा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविंदा (Govinda News) उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ सकते हैं। गोविंदा पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उस समय के पेट्रोलियम मंत्री और पांच बार के सांसद राम नाइक को शिकस्त देकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

बता दें कि गोविंदा इससे पहले भी राजनीति में अपना किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2004 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और पांच बार के सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे राम नाइक को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर संसद पहुंचे थे। राम नाइक के पक्ष में 5 लाख 11 हजार वोट पड़े थे, जबकि गोविंदा को 5 लाख 59 हजार वोट मिले थे।

RELATED ARTICLES

विपक्ष के सदस्य जल्दबाजी नहीं करते तो और लम्बा चलता सदन – सीएम धामी

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नही करते तो सदन और लम्बा...

उत्तराखंड आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे राहुल गांधी- बीजेपी 

देहरादून। भाजपा ने नेताओं के दौरे को बाधित करने के कांग्रेसी आरोपों को सिरे खारिज करते हुए , हार की बहानेबाजी करार दिया है...

बागेश्वर उपचुनाव में सीएम धामी के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

"कांग्रेस पार्टी को वोट देना जहर पीने जैसा है’’ बयान ने लिया राजनीतिक रंग भाजपा आसन्न हार से घबरा गयी- कांग्रेस बागेश्वर उपचुनाव में 5 सितम्बर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!