Friday, September 18, 2026
Home उत्तराखंड बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को राहत, देहरादून में लगाए जाएंगे चिन्हीकरण शिविर

बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को राहत, देहरादून में लगाए जाएंगे चिन्हीकरण शिविर

देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून जिले में 21 से 26 सितंबर तक 11 चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग और भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों का चिन्हीकरण किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों की जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चिन्हित लाभार्थियों को 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

सभी शिविर सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को विकासखंड परिसर सहसपुर और विकासखंड परिसर कालसी में शिविर लगाए जाएंगे। 22 सितंबर को नगर पंचायत सेलाकुई, विकासखंड परिसर विकासनगर और पंचायत भवन रामनगर डांडा थानों में शिविर होगा।

इसी क्रम में 23 सितंबर को विकासखंड परिसर डोईवाला और पंचायत भवन सभावाला, जबकि 24 सितंबर को विकासखंड परिसर रायपुर और आंगनबाड़ी केंद्र नवादा चौक बद्रीपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा। 26 सितंबर को रेसकोर्स वेलफेयर सोसायटी, 120 रेसकोर्स और गंगा फार्म, बालावाला में शिविर लगाए जाएंगे।

लाभार्थियों को लाने होंगे जरूरी दस्तावेज

दिव्यांगजनों को शिविर में यूडीआईडी, आधार कार्ड की छायाप्रति और मासिक आय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं, बुजुर्ग लाभार्थियों को आधार कार्ड की छायाप्रति तथा संबंधित ग्राम प्रधान या पार्षद द्वारा जारी मासिक आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। बुजुर्गों के लिए मासिक आय की सीमा 15 हजार रुपये तक निर्धारित की गई है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों और बुजुर्गों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में पहुंचकर निःशुल्क सहायक उपकरणों के लिए अपना चिन्हीकरण अवश्य कराएं।

RELATED ARTICLES

राज्य के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स का होगा डिजिटल सर्वे, GPS-GIS मैपिंग से बनेगा रिकॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

उत्तराखण्ड में 100 ट्रेकिंग मार्ग होंगे डिजिटल मैप पर दर्ज, GPS/GIS तकनीक से होगी मैपिंग

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

देहरादून में विशेष शिविरों का आयोजन, दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क उपकरण

देहरादून। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए देहरादून जिले में 21 से 26 सितंबर तक 11...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

क्या रोजाना आधे घंटे चलने से कम हो सकता है वजन? एक्सपर्ट्स से समझें

वजन कम करने के लिए जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कठिन कसरत या जिम से शुरुआत करे। रोजाना पैदल चलना भी शारीरिक गतिविधि बढ़ाने...

वजन कम करने के लिए 30 मिनट की वॉक कितनी कारगर? जानें पूरा सच

वजन कम करने के लिए जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति कठिन कसरत या जिम से शुरुआत करे। रोजाना पैदल चलना भी शारीरिक गतिविधि बढ़ाने...

राज्य के 100 प्रमुख ट्रेक व हाइक रूट्स का होगा डिजिटल सर्वे, GPS-GIS मैपिंग से बनेगा रिकॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

उत्तराखण्ड में 100 ट्रेकिंग मार्ग होंगे डिजिटल मैप पर दर्ज, GPS/GIS तकनीक से होगी मैपिंग

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!