Tuesday, September 15, 2026
Home उत्तराखंड गंगोत्री में आस्था का नया कीर्तिमान, 7.84 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने...

गंगोत्री में आस्था का नया कीर्तिमान, 7.84 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गंगोत्री धाम के यात्रा इतिहास में पहली बार सर्वाधिक 7.84 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे हैं।

यमुनोत्री धाम में भी दर्शनार्थियों की संख्या 07 लाख के पार पहुंच चुकी है। चारधाम यात्रा की कुल यात्री संख्या पर नजर दौड़ाएं तो इस यात्राकाल के 147 दिनों (12 सितंबर तक) में 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या 05 लाख 19 हजार 173 अधिक है। बीते वर्ष इतनी ही अवधि में यात्री संख्या 45 लाख 09 हजार 324 थी। यात्रा में अभी लगभग दो महीने का समय शेष है, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या में बीते वर्षों की अपेक्षा भारी वृद्धि का अनुमान है।

गंगोत्री धाम की यात्रा ने इतिहास रचा है। यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 07 लाख 84 हजार 321 पहुंची है। इससे पूर्व यहां वर्ष 2022, 2023 और 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या ने 07 लाख का आंकड़ा पार किया है। वर्ष 2022 में 07 लाख 81 हजार 961, 2025 में 07 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 07 लाख 12 हजार 749 यात्री धाम में दर्शन को पहुंचे थे। यमुनोत्री धाम में वर्ष 2025 में सर्वाधिक 06 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन को पहुंचे थे। इस बार यहां अभी तक 07 लाख 03 हजार 302 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं।

बद्रीनाथ यात्रा भी नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। 23 अप्रैल को शुरू हुई बद्रीनाथ यात्रा 12 सितंबर को 143 दिन की अवधि पूर्ण कर चुकी है। इस दौरान 17 लाख 28 हजार 578 यात्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 03 लाख 45 हजार 733 अधिक है। बीते वर्ष इसी अवधि में दर्शनार्थियों की संख्या 13 लाख 82 हजार 845 थी। श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यहां बीते कई वर्षों की तुलना में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 03 लाख 19 हजार 135 पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशन में यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपद में आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून में अभियान तेज, 532 किलो प्लास्टिक पकड़ी गई

देहरादून। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ....

गणेश उत्सव के रंग में रंगा महाराष्ट्र, मुंबई में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार से 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। मुंबई की गलियों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ के...

हिंदी दिवस पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, भाषा के सम्मान का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ देहरादून में अभियान तेज, 532 किलो प्लास्टिक पकड़ी गई

देहरादून। शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ....

RO पानी और B12 की कमी के बीच क्या है संबंध? अध्ययन ने खड़े किए सवाल

आजकल घरों और दफ्तरों में साफ पानी के लिए आरओ का इस्तेमाल आम हो गया है। ज्यादातर लोग आरओ पानी को शुद्ध और सुरक्षित...

गणेश उत्सव के रंग में रंगा महाराष्ट्र, मुंबई में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार से 11 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। मुंबई की गलियों से लेकर बड़े-बड़े पंडालों तक ‘गणपति बप्पा मोरया’ के...

हिंदी दिवस पर सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, भाषा के सम्मान का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!