Tuesday, July 14, 2026
Home मनोरंजन ‘धमाल 4’ की ताबड़तोड़ कमाई, पहले तीन दिनों में 50 करोड़ का...

‘धमाल 4’ की ताबड़तोड़ कमाई, पहले तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को वीकेंड का पूरा फायदा उठाया। कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 19.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये, जबकि ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 56.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

‘धमाल’ सीरीज की सभी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है और अब चौथा भाग भी उसी राह पर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। पहली फिल्म ‘धमाल’ ने करीब 45.60 करोड़ रुपये, ‘डबल धमाल’ ने 59.54 करोड़ रुपये और ‘टोटल धमाल’ ने 155.67 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। शुरुआती रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धमाल 4’ इन आंकड़ों को चुनौती दे सकती है।

दूसरी फिल्मों की कमाई पर पड़ा असर

‘धमाल 4’ की मजबूत शुरुआत का असर सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों पर भी देखने को मिल रहा है। ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के दसवें दिन ‘अल्फा’ ने लगभग 1.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 52.98 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 17वें दिन करीब 1.45 करोड़ रुपये की कमाई की और इसकी कुल कमाई 129.10 करोड़ रुपये हो गई।

कॉमेडी के साथ एडवेंचर का तड़का

फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। समुद्र के बीच छिपे खजाने तक पहुंचने की इस रोमांचक यात्रा में समुद्री डाकुओं से सामना, हास्यास्पद घटनाएं और कई मजेदार मोड़ दर्शकों को लगातार हंसाते हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

24 जुलाई को होगा ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार...

‘ड्यून 3’ के ट्रेलर ने बढ़ाया रोमांच, युद्ध और सत्ता संघर्ष की नई कहानी शुरू

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, बड़े युद्ध, भावनात्मक संघर्ष और...

रहस्य, रोमांच और सस्पेंस का तड़का, ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च

सस्पेंस, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांच, एक्शन और सस्पेंस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘धमाल 4’ की ताबड़तोड़ कमाई, पहले तीन दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार

अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार...

बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं? जानिए राहत पाने के आसान घरेलू उपाय

मुंह के छाले देखने में भले ही छोटे हों, लेकिन इनकी वजह से खाना, पीना और बोलना तक मुश्किल हो सकता है। कई बार...

फॉरेस्ट टूरिस्ट स्थलों पर ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू करने पर जोर: मुख्य सचिव

देहरादून।  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत इको-टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ाए जाने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों...

विज्ञान और इनोवेशन की नई पहचान बनेगी देहरादून साइंस सिटी: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने...

Recent Comments