Monday, June 29, 2026
Home उत्तराखंड हरिद्वार को जाम से निजात दिलाने की तैयारी, अर्धकुंभ से पहले पूरी...

हरिद्वार को जाम से निजात दिलाने की तैयारी, अर्धकुंभ से पहले पूरी होंगी एनएचएआई की दो बड़ी परियोजनाएं

देहरादून। आगामी अर्धकुंभ-2027 को देखते हुए हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इनके पूरा होने के बाद हरिद्वार शहर में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

एनएचएआई द्वारा तैयार की जा रही स्पर टू हरिद्वार परियोजना का करीब 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 51 किलोमीटर लंबी छह लेन की यह एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे को हरिद्वार से जोड़ेगी। यह मार्ग हलगोया मुस्तकम से शुरू होकर भड़ेड़ी राजपूताना के पास मौजूदा एनएच-58 से जुड़ेगा।

परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों को हरिद्वार शहर के अंदर प्रवेश किए बिना वैकल्पिक तेज मार्ग मिल सकेगा।

वहीं हरिद्वार बाईपास परियोजना का भी करीब 77 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 15 किलोमीटर लंबे इस फोर-लेन बाईपास के शुरू होने के बाद हर की पैड़ी, चंडी चौक और शंकराचार्य चौक जैसे प्रमुख इलाकों में यातायात का दबाव कम होगा।

हरिद्वार–मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई भीड़भाड़ वाले जंक्शनों पर फ्लाईओवर, व्हीकल अंडरपास और सर्विस रोड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही एनएचएआई इन मार्गों पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू कर रहा है, जिससे रियल टाइम ट्रैफिक निगरानी और आपात सहायता व्यवस्था मजबूत होगी।

अर्धकुंभ-2027 से पहले इन परियोजनाओं के पूरा होने से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, तेज और जाम मुक्त सफर की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, बाद में फिर होगा संचालन

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देने वाली केदारनाथ हेली सेवा फिलहाल थम गई है। मानसून के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से नागरिक उड्डयन...

आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं चारधाम व हेमकुंट साहिब यात्राएं

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। इसकी वास्तविक आत्मा यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता...

अगर बार-बार आते हैं चक्कर, तो तुरंत हो जाएं सतर्क

अगर बैठने या लेटने के बाद अचानक खड़े होते ही आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, सिर घूमने लगता है या शरीर का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, बाद में फिर होगा संचालन

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देने वाली केदारनाथ हेली सेवा फिलहाल थम गई है। मानसून के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से नागरिक उड्डयन...

हरिद्वार को जाम से निजात दिलाने की तैयारी, अर्धकुंभ से पहले पूरी होंगी एनएचएआई की दो बड़ी परियोजनाएं

देहरादून। आगामी अर्धकुंभ-2027 को देखते हुए हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई...

आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं चारधाम व हेमकुंट साहिब यात्राएं

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। इसकी वास्तविक आत्मा यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता...

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज, 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े की आगामी फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सामाजिक मुद्दे पर...

Recent Comments