Thursday, August 20, 2026
Home उत्तराखंड मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, बाद में...

मानसून के चलते केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, बाद में फिर होगा संचालन

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देने वाली केदारनाथ हेली सेवा फिलहाल थम गई है। मानसून के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 25 जून के बाद हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं दी है। अब मौसम सामान्य होने के बाद सितंबर से सेवा दोबारा शुरू किए जाने की तैयारी है।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई हेली सेवा का संचालन 25 जून तक जारी रहा। इस वर्ष उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नई निविदा प्रक्रिया के तहत आठ हेली ऑपरेटरों को सेवा संचालन की जिम्मेदारी सौंपी थी। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलिपैड से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया गया।

22 अप्रैल से 25 जून तक के संचालन के दौरान विभिन्न हेली कंपनियों ने 11,800 से अधिक शटल उड़ानें संचालित कीं। इस अवधि में करीब 1.37 लाख श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाकर बाबा केदार के दर्शन किए।

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि डीजीसीए की ओर से हेली सेवा संचालन की अनुमति 25 जून तक ही दी गई थी। मानसून के दौरान केदारघाटी में लगातार बारिश, कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सेवा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद सितंबर से हेली सेवा दोबारा शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ यात्रा पर सरकार की नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान में आएगी तेजी

देहरादून। प्रदेश के जिलों से शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला...

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केदारनाथ यात्रा पर सरकार की नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान में आएगी तेजी

देहरादून। प्रदेश के जिलों से शासन स्तर पर लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला...

‘आवारापन 2’ की शानदार कमाई जारी, फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद फिल्म की...

लंबित जनशिकायतों पर डीएम सख्त, प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश

देहरादून- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक...

Recent Comments