Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड श्रीनगर में विकास कार्यों का विस्तार, कई योजनाओं को मिली मंजूरी

श्रीनगर में विकास कार्यों का विस्तार, कई योजनाओं को मिली मंजूरी

पौड़ी- कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने  श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, खेल एवं सड़क विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब एवं अटल लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। इन लैब्स के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान, तकनीक, रोबोटिक्स एवं डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे।

इसके उपरांत उन्होंने सीडीएस बिपिन सिंह रावत स्टेडियम, श्रीकोट-गंगानाली में निर्माणाधीन एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

कैबिनेट मंत्री ने पौड़ी-खिर्सू-श्रीनगर मोटर मार्ग से कोल्ठा गांव तक 79.51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1) का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सेवाओं तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा उन्होंने मुख्य सड़क से राजकीय इंटर कॉलेज मरखोड़ा तक इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण, विद्यालय भवन के अनुरक्षण एवं सौंदर्याकरण, बालक-बालिका शौचालय निर्माण तथा भवन एवं छत मरम्मत कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, तहसीलदार दीपक भंडारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग राजीव गर्ग सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!