Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड अवैध हथियार लाइसेंसों पर प्रशासन सख्त, डीएम स्वाति भदौरिया ने कार्रवाई के...

अवैध हथियार लाइसेंसों पर प्रशासन सख्त, डीएम स्वाति भदौरिया ने कार्रवाई के आदेश दिए

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में फर्जी एवं अवैध शस्त्र लाइसेंसों की रोकथाम तथा शस्त्र नियंत्रण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शस्त्र लाइसेंसों की निगरानी, अवैध हथियारों एवं गोला-बारूद की बिक्री पर नियंत्रण, शस्त्रागारों की सुरक्षा व्यवस्था तथा ऑनलाइन डाटा प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनपद के शस्त्रागारों, विशेष रूप से पौड़ी एवं कोटद्वार स्थित शस्त्रागारों में फायर सेफ्टी, स्टॉक रजिस्टर, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेशों के अनुसार शस्त्रागारों में लगे सीसीटीवी कैमरों का कम से कम एक वर्ष का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है।

बैठक में चोरी-छिपे एवं गलत तरीके से शस्त्र बेचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सभी थाना क्षेत्रों में कड़ी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने थाना एवं तहसीलवार शस्त्र लाइसेंस धारकों के यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईएन) का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं, उनके मामलों की विशेष जांच की जाए तथा सभी अभिलेखों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी थाने अवैध शस्त्रों के संबंध में नियमित निरीक्षण करेंगे तथा इसकी रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने अवैध शस्त्रों एवं अवैध गोला-बारूद की बिक्री रोकने के लिए पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने वन विभाग को भी निर्देशित किया कि अपने अधीन क्षेत्रों में निरीक्षण कर शस्त्र एवं विस्फोटक सामग्री से संबंधित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएं। बैठक में सड़क निर्माण कार्यों में उपयोग की जाने वाली विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं बिक्री की संयुक्त जांच करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

जिलाधिकारी ने शस्त्रागारों का ऑनलाइन डाटा समयबद्ध रूप से अपडेट करने, नवीनीकरण हेतु प्राप्त शस्त्र लाइसेंस आवेदनों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने तथा सभी रिकॉर्ड को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, सीओ तपेश कुमार चंद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अधिकारी राजेंद्र खाती, उपप्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!