Saturday, April 25, 2026
Home उत्तराखंड गोल्डन कार्ड उपयोगकर्ताओं को राहत, राज्य में जल्द मिलेगी सुविधा

गोल्डन कार्ड उपयोगकर्ताओं को राहत, राज्य में जल्द मिलेगी सुविधा

देहरादून।प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसकी मुख्य वजह अस्पतालों को भुगतान न होना है।जिसकी वजह से अस्पतालों ने इलाज करने से अपने हाथ पीछे खींच लिया है।जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग ने गोल्डन कार्डधारियों की दिक्कतों को ठीक करने का निर्णय लिया है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में गोल्डन कार्ड योजना की समीक्षा की. समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को गोल्डन कार्ड योजना के सभी लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को ठोस योजना तैयार करने को कहा, ताकि गोल्डन कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिलता रहे. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को हितधारकों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. जिससे इसे कैबिनेट बैठक में लाया जा सके।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों की ओर से आने वाले अंशदान के मुकाबले उपचार खर्च में भारी बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में गैप फंडिग के कारण योजना का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजकीय व स्वायत कार्मिकों और पेंशनर्स की ओर से कुल 150 करोड़ रूपये का अंशदान जमा हुआ था, जबकि योजना के तहत लाभार्थियों के उपचार पर रूपये 335 करोड़ का खर्च आया है. जिससे अस्पतालों का भुगतान नहीं हो पाया है. ऐसे में योजना के सुचारू संचालन के लिये विभागीय अधिकारियों ने मास्टर पैकेज, अंशदान में बढ़ोतरी, अस्पतालों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ लिए जाने की प्रवृत्ति पर अंकुश, सेवा प्रदाता को प्रोत्साहन, औषधि केंदों से दवा वितरण समेत कई सुझाव रखे थे।

इसके अलावा, समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में तकनीकी संवर्ग के तहत तमाम पदों पर जल्द भर्ती के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा राज्य सरकार ने प्रदेशभर के अधिकांश अस्पतालों में चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा दिये हैं. ऐसे में उनके संचालन एवं रख-रखाव के लिये तकनीशियों और तमाम चिकित्सालयों की पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंकों में लैब तकनीशियनों की नियुक्ति करना जरूरी है. इसके लिये आईपीएचएस मानकों के अनुसार हर अस्पतालों में प्रमुख रूप से लैब तकनीशियन, ओटी तकनीशियन, डायलिसिस तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट के पदों को जल्द सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments