देहरादून।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम धामी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज का दौरा करने उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में उनका रात्रि प्रवास होगा।
Recent Comments
on Hello world!
on Hello world!








