Sunday, March 8, 2026
Home स्वास्थ्य मसल्स बनाने के लिए ये हैं प्रोटीन के मुख्य स्रोत, ऐसे करें...

मसल्स बनाने के लिए ये हैं प्रोटीन के मुख्य स्रोत, ऐसे करें अपनी डाइट का हिस्सा

प्रोटीन मसल्स बनाने के लिए बेहद जरूरी है. ये मसल्स के टिश्यू की रिपेयरिंग और रखरखाव में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं. द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार, एक सामान्य वयस्क व्यक्ति को शरीर के प्रति किलोग्राम पर 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। हालांकि, हाल ही में आए एक नए रिसर्च में पता चला है कि मसल्स बनाने वालों को इससे ज्यादा प्रोटीन की जूररत पड़ती है. इससे शरीर ताकतवर और गठीला बनता है. ऐसे में आइए जानते हैं प्रोटीन के सबसे बड़े सोर्स क्या हैं और इन्हें डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं…

प्रोटीन के 6 सबसे बड़े सोर्स

चिकन- चिकन की 3 औंस सर्विंग में ही 27 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. यह हाई रिच प्रोटीन फूड है. सिंपल बेक्ड लेमन-पेपर चिकन या क्रीमी परमेसन गार्लिक मशरूम चिकन रेसिपी अपने डिनर में शामिल कर शरीर की जरूरत का प्रोटीन पा सकते हैं।

सैल्मन- सैल्मन हेल्दी फैट और हार्ट के लिए बेहतरीन फूड सोर्स है. इसमें प्रोटीन खूब पाया जाता है. सैल्मन की 3 औंस सर्विंग में ही 19 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. हफ्ते में कम से कम दो बार इस मछली खाने से वीकली प्रोटीन रोटेशन पूरा होता है।

अंडे- अंडा भी प्रोटीन रिच फूड है. 1 बड़े अंडे में ही 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. तले हुए या सख्त उबले अंडे खा सकते हैं. 10 मिनट के पालक ऑमलेट और अंडे के सलाद जैसी रेसिपी बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पीनट बटर (मुंगफली)- अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं तो प्लांट बेस्ड प्रोटीन रिच फूड में सबसे ज्यादा प्रोटीन पीनट बटर में पाया जाता है. 2 बड़े चम्मच पीनट पटर में ही 7 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. पीनट बट को क्लासिक पीनट बटर और जेली सैंडविच में खा सकते हैं. इसे पीनट ड्रेसिंग में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चलते-फिरते समय कुछ पीनट बटर एनर्जी बॉल्स बनाकर खा सकते हैं।

लो फैट पनीर- क्रीमी कॉटेज पनीर प्रोटीन का एक नेचुरल सोर्स है. इसे आसानी से संतुलित आहार में शामिल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल क्रीमी पालक डिप और फ्लोरेंटाइन लासग्ना रोल-अप जैसी रेसिपी में कर सकते हैं. 1/2 कप लो फैट पनीर की सर्विंग में ही 12 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है।

दाल- दाल बेहतरीन प्लांट-बेस्ड प्रोटीन सोर्स है. यह मैक्रो से भरपूर होता हैं. इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, विटामिन और खनिज भी खूब पाए जाते हैं. शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा प्रोटीन सोर्स है। 1 कप पकी दाल में 18 ग्राम प्रोटीन मिलता है. दाल के सूप से लेकर तले हुए अंडे और साग के साथ दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments