Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड सीएम धामी के कड़े रुख, बोले- देवभूमि से खत्म करेंगे थूक जिहाद...

सीएम धामी के कड़े रुख, बोले- देवभूमि से खत्म करेंगे थूक जिहाद का धब्बा, पवित्र भूमि रहेगी सुरक्षित

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा पहुंचकर खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने धामी ने नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में एम्स की लंबे समय से मांग थी। पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करने पर उन्होंने उत्तराखंड की मांग को गंभीरता से लेते हुए एम्स की मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराज्य का आदर्श हर व्यक्ति को समान अधिकार और सम्मान देने से है। राज्य सरकार भी रामराज्य के आदर्शों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने हेतु विधेयक पारित कर दिया है। राज्य सरकार उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि राज्य में किसी भी प्रकार से डेमोग्राफी चेंज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पवित्र भूमि का सनातन स्वरूप सदा के लिए सुरक्षित रहेगा।

सीएम धामी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जााएग। सीएम धामी ने कहा कि ‘लैंड जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’ किसी भी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा।

गौरतलब हो कि हाल में देहरादून जिले के मसूरी क्षेत्र में चाय के बर्तन में थूकने का वीडियो सामने आया है, जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया था। इस मामले में पुलि ने लोगों की सेहत और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने के आरोप में यूपी के मुजफ्फनगर जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उसी सिलसिले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने थूक जिहाद के कलंक को मिटाने वाला बयान दिया है।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!