Saturday, October 24, 2026
Home खेल भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रन...

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रन से पराजित किया

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले का नतीजा चौथे दिन ही निकला।

लंच से पहले बांग्लादेश की टीम 234 रनों पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से जीत के नायक रहे आर अश्विन, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और इस मैच में बल्ले से शतक भी लगाया। भारत ने पहली पारी में अश्विन की शतकीय (113) रन की पारी और रवींद्र जडेजा (86) रन की बदौलत 376 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 149 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 149 रनों की लीड मिली थी।

दूसरी पारी में भारत ने 287/4 रन पर पारी घोषित कर दी। फिर बांग्लादेश को 515 रन का टारगेट मिला, जिसका पीछा करने में बांग्लादेश की टीम नाकाम रही। चौथे दिन 234 रन बनाकर सिमट गई।

दरअसल, भारत की तरफ से पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने शतक जमाया। पहले दिन पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। भारत के तीन विकेट (रोहित, गिल, कोहली) तो 34 रन के स्कोर पर गिर गए थे। पंत ने फिर मैदान पर कदम रखते ही टीम की पारी को संभालने की कोशिश की थी, लेकिन वह भी 39 रन बनाकर चलते बने। इन सभी बैटर्स को हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया।

यशस्वी क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने आउट होने से पहले 56 रनों की पारी खेली। फिर केएल राहुल 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अश्विन और जडेजा ने टीम की पारी को संभाला। अश्विन ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली। वहीं, जडेजा के बल्ले से 86 रन निकले।

377 रन का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 149 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा शाकिब अल हसन ने (32) रन बनाए। वहीं, भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बुमराह के अलावा आकाश दीप, जडेजा, मोहम्मद सिराज को दो-दो सफलता मिली।

दूसरी पारी में भारत की तरफ से पंत- गिल ने जड़े शतक

भारत की तरफ से दूसरी पारी में रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गिरा। रोहित 5 रन बनाकर जाकिर हसन को कैच थमा बैठे। यशस्वी भी इसके बाद आउट हो गए। भारत को 67 रन के स्कोर पर तीन झटके लग चुके थे। कोहली 17 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के विए 167 रनों की साझेदारी हुई। पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक रहा। पंत के आउट होने के बाद गिल ने अपना शतक पूरा किया। गिल ने 119 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद भारत ने अपनी पारी 287 रन पर घोषित कर दी।

इसके बाद 515 रन का टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 234 रन पर सिमट गई। नजमुल हुसैन शांतो ने 82 रन बनाए। भारत की तरफ से अश्विन ने 6 विकेट लिए, जबकि जडेजा को तीन सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

एशियन गेम्स 2026- भारत ने श्रीलंका पर दर्ज की शानदार जीत, पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने...

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा का शानदार प्रदर्शन, महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नीरू ढांडा ने महिलाओं की शॉटगन...

एशियन गेम्स: भारत-अफगानिस्तान मैच नहीं हो सका, क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ा भारत

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!