Friday, July 24, 2026
Home स्वास्थ्य लैपटॉप और मोबाइल का अधिक इस्तेमाल होता है हानिकारक, इससे होती है...

लैपटॉप और मोबाइल का अधिक इस्तेमाल होता है हानिकारक, इससे होती है हड्डियों की ये बीमारियां

आधुनिकता के बढऩे से लोग मोबाइल और लैपटॉप जैसे उपकरणों के आदि होते जा रहे हैं। ऑफिस और घर पर बैठे-बैठे लोग अपना ज्यादातर समय लैपटॉप पर काम करते हुए या मोबाइल चलाते हुए बिता देते हैं।इन उपकरणों के अत्यधिक इस्तेमाल से आपको हड्डियों से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण दर्द उठ सकता है और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।लैपटॉप के अधिक उपयोग से हड्डियों की ये बीमारियां होती हैं।

सरवाइकल
गर्दन का गठिया या सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस लैपटॉप और मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से होने वाली बीमारी है। इन उपकरणों को चलाते समय स्क्रीन को देखने से सर्वाइकल स्पाइन पर दबाव पड़ सकता है। यह गर्दन के जोड़ों और डिस्क को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण आपको अकडऩ, लगातार गर्दन में दर्द और तंत्रिका संपीडऩ हो सकता है, जो हाथों और भुजाओं में झुनझुनी या सुन्नता का कारण बनता है।

रीढ़ की हड्डी का ऑस्टियोपोरोसिस
लैपटॉप चलाते समय ज्यादातर लोग लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठे रहते हैं। ऐसा करने से आपको रीढ़ की हड्डी का ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। इसके कारण न केवल आपकी हड्डियां कमजोर होती हैं, बल्कि उनके टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है।इस बीमारी के आम तौर पर तब तक कोई लक्षण उजागर नहीं होते हैं, जब तक कोई हड्डी न टूट जाए।

रिपिटेटिव स्ट्रेन इंजरी
रिपिटिटिव स्ट्रेन इंजरी (आरएसआई) नामक बीमारी आमतौर पर लैपटॉप या मोबाइल के लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण होती है।अपनी गर्दन की मांसपेशियों और शरीर पर अधिक तनाव डालने से यह परेशानी बढ़ सकती है। आरएसआई बीमारी समय के साथ टेंडन और कलाई की हड्डियों में सूजन पैदा कर सकती हैं। इसके कारण टेंडिनिटिस या कार्पल टनल सिंड्रोम हो सकता है, जो दर्द और काम करने में परेशानी का कारण बनता है।

थोरसिक आउटलेट सिंड्रोम
कॉलरबोन और पहली पसली के बीच की नसों या रक्त वाहिकाओं का दबना थोरैसिक आउटलेट सिंड्रोम का कारण बनता है।खराब मुद्रा में लैपटॉप या मोबाइल उपकरण चलाने से ही अक्सर यह समस्या उत्पन्न होती है। गर्दन और कंधों में दर्द, उंगलियों का सुन्न होना और पकड़ का कमजोर होना इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं।समय रहते इसका इलाज न करवाने पर अधिक गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

टेंडिनिटिस
लैपटॉप और मोबाइल पर लगातार उंगलियां चलाने से आपको टेंडिनिटिस नामक बीमारी लग सकती है। इसके कारण आपको उंगलियों में दर्द हो सकता है और कलाई व हाथ में सूजन आ सकती है।आम तौर पर लोग इस समस्या को आम परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, इसका समय पर इलाज न होने से यह बीमारी गंभीर भी हो सकती है।आप स्वस्थ रहने के लिए कुर्सी पर बैठे-बैठे ये एक्सरसाज कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

क्या आप सही तरीके से नहाते हैं? पहले किस अंग पर पानी डालना चाहिए, जानें

नहाना सिर्फ शरीर की सफाई का तरीका नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आदत भी माना जाता है। आयुर्वेद में स्नान को दैनिक...

डायबिटीज का नया जोखिम सामने आया, सिर्फ मोटापा ही नहीं मांसपेशियों की कमजोरी भी जिम्मेदार

14 साल तक 4.79 लाख लोगों पर हुई रिसर्च, शरीर में ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments