Sunday, October 25, 2026
Home मनोरंजन सलमान खान और उनके भांजे का गाना ‘यू आर माइन’ जारी, अभिनेता...

सलमान खान और उनके भांजे का गाना ‘यू आर माइन’ जारी, अभिनेता ने लगाए सुर

बॉलीवुड के दबगं सलमान खान का नया गाना यू आर माइन गाना रिलीज हो चुका है. जिसमें वो उनके भांजे और सिंगर अयानअग्निहोत्री के साथ नजर साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने में खास बात ये है कि इसे सलमान खान और उनके भतीजे अयान अग्निहोत्री ने ही गाया है. यू आर माइन का संगीत विशाल मिश्रा ने तैयार किया है. जो सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मचाने लगा है. इस गाने के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने ही कहा था कि इस गाने के लिए मेरे साथ अयान भी काफी एक्साइटिड है।

वहीं अयान ने कहा था कि, सलमान मामा एक लीजेंड हैं. जिनसे मैंने काफी सीखा है. यू आर माइन में एक अविश्वसनीय अनुभव रहा था. मुझे उम्मीद है कि हम हमारे फैंस को ये काफी पसंद आएगा और हमेशा यादगार रहेगा।

इस गाने में सलमान खान बहुत चार्मिंग लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हाइट शर्ट और मैचिंग पेंट पहनी हुई है. वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. एक यूजर ने एक्टर के गाने पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह वाह बहुत बढिय़ा गाना. वहीं दूसरे ने लिखा, बहुत चार्मिंग लग रहे हैं. तीसरे ने लिखा खूबसूरत गाना।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था. फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ एक्टर की जोड़ी फैंस को देखने को मिली थी. वहीं इमरान हाशमी पहली बार फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था. वहीं अब जल्द ही एक्टर ‘सिकंदर’ में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

रामायण’ की एडवांस बुकिंग में शानदार रफ्तार, पहले दिन के लिए 88 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री

णबीर कपूर और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग...

मातृभूमि’ से सलमान खान ने पेश किया नया गाना ‘जय हिंद’, रिलीज होते ही चर्चा में आया गीत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘जय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!