Friday, July 24, 2026
Home खेल टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित 

प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले 46वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने शमी

7 मैचों में कुल 24 विकेट किए अपने नाम 

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शमी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले 46वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं। शमी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। शमी ने 7 मैचों में कुल 24 विकेट निकाले थे।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्टित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। शमी का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में कमाल का रहा है। भारत की धरती पर खेले गए विश्व कप में शमी ने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था।

मोहम्मद शमी के लिए वर्ल्ड कप 2023 किसी सपने के सच होने से कम नहीं रहा था। शमी ने गेंद से जमकर कहर बरपाया था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। शमी ने विश्व कप में खेले सिर्फ 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे और दुनियाभर के बल्लेबाजों की नाक में दम किया था।

शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट चटकाए थे। वहीं, भारत की ओर से 50 ओवर के विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शमी के नाम दर्ज हो गया है। शमी ने इस मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ा था।

ये खिलाड़ी भी हुए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

अर्जुन अवॉर्ड- ओजस प्रवीण देवताले (आर्चरी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सिंग), आर वैशाली (चेस), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ( शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम पंघाल (रेसलिंग), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजम कुमार (दृष्टिबाधित क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

RELATED ARTICLES

11 जून से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026, तैयारियां अंतिम चरण में

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने...

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रन से पराजित किया

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया।...

कल खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी आमने सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष रह गया है। शुक्रवार को पहले मुकाबले में गत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments