Saturday, April 25, 2026
Home राष्ट्रीय प्रकाश पर्व दीपावली आज देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है

प्रकाश पर्व दीपावली आज देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है

दीपावली का पर्व भारत सहित दुनिया के कई देशों में श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है।

पंजाब में भी दिपावली का त्योहार देश के अन्य हिस्सोंकी तरह पूरी धार्मिक श्रद्धाउल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। अमृतसर की दिवाली विश्व प्रसिद्ध है।

प्रकाश पर्व दीपावली कर्नाटक में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में दीपावली का पर्व बड़े उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। दिल्‍ली के कई मंदिरों पर प्रकाश व्‍यवस्‍था की गई है, जिसमें पूर्वी दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, बिड़ला मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, कालकाजी मंदिर और छतरपुर मंदिर शामिल हैं।

राष्‍ट्रपति द्रोपद्री मुर्मु ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्‍होंने अपने संदेश में लोगों से दीपों का यह त्‍योहार सुरक्षा से मनाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करके राष्‍ट्र निर्माण करने का प्रण लेने को कहा। उन्‍होंने कहा कि दीपावली खुशियों का त्‍योहार है और यह अंधेरे पर प्रकाश की, बुराई पर अच्‍छाई की और अन्‍याय पर न्‍याय की जीत का प्रतीक है। राष्‍ट्रपति ने विभिन्‍न धर्मों और परम्‍पराओं के लोगों से प्रेम, भाईचारा और सद्भावना के संदेश का प्रसार करते हुए यह त्‍योहार मनाने को कहा।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड ने दीपावली के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया संदेश में उन्‍होंने कहा कि दीपावली का त्‍यौहार लोगों को हर परिस्‍थति में सदाचार और नैतिकतापूर्ण जीवन जीने तथा अपने कार्य को पूरी निष्‍ठा के साथ करने का भरोसा देता है। उन्‍होंने लोगों के सुख, शांति और सदभाव की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने अपने संदेश में दीपावली पर लोगों की खुशी, समृद्धि और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments