Friday, August 14, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - निकट भविष्‍य में संकट के समय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – निकट भविष्‍य में संकट के समय भारत को अब दूसरे देशों की तरफ देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के लेपचा में सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाई। उन्‍होंने सेना के जवानों से बातचीत की और देशवासियों की ओर से उन्‍हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि भारतीय सेना को निरन्‍तर आधुनिक बनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि निकट भविष्‍य में भारत को संकट के समय अन्‍य देशों से मदद की आवश्‍यकता नहीं होगी। प्रौद्योगिकी के प्रसार के इस युग में, श्री मोदी ने सशस्‍त्र बलों से कहा कि वे प्रौद्योगिकी के इस्‍तेमाल में मानव बुद्धि को अधिक महत्‍व दे। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि प्रौद्योगिकी मानव बुद्धि से ऊपर नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशी संसाधन और सीमावर्ती क्षेत्रों में उच्‍च श्रेणी की ढांचागत सुविधाएं भी हमारी शक्ति हैं। मौजूदा वैश्विक परिदृश्‍य में भारत की जरूरतों के बारे में प्रधानमंत्री ने सुरक्षित सीमाओं, शांति और स्थिरता का महत्‍व दोहराया। उन्‍होंने कहा कि वीर जवानों की हिमालय के समान समर्पण भावना की बदौलत भारत की सीमाएं सुरक्षित है। उन्‍होंने कहा कि देश के जवानों ने हमेशा प्रमाणित किया है कि भारतीय सेना सीमा पर देश की रक्षा करने में सर्वाधिक सुदृढ़ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने राष्‍ट्र निर्माण में निरन्‍तर योगदान किया है।

श्री मोदी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर देश के वीर जवानों की खुशहाली के लिए हर घर में एक दीप प्रज्‍ज्वलित किया जाता है।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कहा कि परिवारों से दूर वीर जवान अपने समर्पण से राष्‍ट्र का जीवन उज्‍ज्‍वल बनाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों का साहस बेमिसाल है। उन्‍होंने कहा कि प्रियजनों से दूर दुर्गम स्‍थानों पर तैनात सैनिक अपने बलिदान और कर्तव्‍य-परायणता से लोगों का जीवन सुरक्षित बनाते हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारत अपने वीर नायकों के प्रति कृतज्ञ है, जो वीरता और साहस की प्रतिमूर्ति हैं।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments