Saturday, June 13, 2026
Home खेल वर्ल्डकप लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया,...

वर्ल्डकप लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, 30.3 ओवर में ही 192 रनों का लक्ष्य किया पार

अहमदाबाद। वर्ल्डकप के लीग मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को एक तरफा मैच में 7 विकेट से हरा दिया। 30.3 ओवर में ही भारत ने 192 रन के लक्ष्य को पार कर लिया। पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम और रिजवान की साझेदारी के अलावा कुछ भी नहीं चला। इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 40 ओवर में पाकिस्तान की टीम 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

पाकिस्तान के 192 लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम की अच्छी शुरुआत रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह  छक्के लगाए। शाहीन आफरिदी की एक बॉल पर वे आसान सा कैच दे बैठे। शुभमन गिल ने रोहित के साथ शुरूआत की थी, दो तीन अच्छे शॉट खेलने के बाद वे पाइंट पर कैच आउट हो गए। 23 रन पर भारत का पहला विकेट गिरा।

इसके बाद विराट कोहली भी 16 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। श्रेयस अय्यर ने कप्तान रोहित के साथ अच्छी साझेदारी की। दोनों किसी भी कमजोर बॉल को नहीं बख्शा। जरूरत पडऩे पर गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद केएल राहुल आए। कुछ देर मैच स्लो हुआ, लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने मैच पर फिर पकड़ कर ली। भारत की तरफ से पांच गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज,हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके।

क्या कमाल का प्रदर्शन रहा है यहां पर भारतीय टीम का। एक तरह से लगा कि अभी तक यह लड़ाई बाबर (50) -रिजवान (49) बनाम भारत के बीच की थी। दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी की और उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान बड़े स्कोर तक पहुंच सकता है लेकिन उसके बाद तेज गेंदबाजों ने भारत की शानदार वापसी कराई।
खासकर बुमराह जिन्होंने दो बेहतरीन गेंद डालकर पाकिस्तान का दिल तोडक़र रख दिया। दूसरी ओर कुलदीप यादव जिन्होंने भी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी थी। जडेजा ने आखिरी दो विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेट दी।

पाकिस्तान की टीम एक समय दो विकेट पर 155 रन बनाकर अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन इसी स्कोर पर बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी का पतन हो गया और उसने आखिरी आठ विकेट मात्र 36 रन जोडक़र गंवा दिए। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बहु प्रतीक्षित विश्व कप मुकाबले में शनिवार को टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था ।

RELATED ARTICLES

11 जून से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026, तैयारियां अंतिम चरण में

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने...

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रन से पराजित किया

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया।...

कल खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी आमने सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष रह गया है। शुक्रवार को पहले मुकाबले में गत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

संवेदनशील पहल: असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क उपचार व्यवस्था

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के...

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, बोले- जसपाल राणा की कमी हमेशा खलेगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित और भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया...

कॉमेडी का तड़का लेकर लौटे अक्षय-परेश-सुनील, ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। करीब...

Recent Comments