Friday, July 24, 2026
Home खेल भारत का वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज, कोहली-राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के...

भारत का वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज, कोहली-राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नैया डूबने से बचाई

नई दिल्ली। भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज किया है। भारत ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने महज 2 रन पर तीन विकेट खो दिए। ईशान किशन को पहले ओवर में मिशेल स्टार्क ने आउट किया। वहीं, जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को अपने जाल में फंसाया।

तीनों खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ऐसे में विराट कोहली और राहुल ने मोर्चा संभाला और भारत की डूबती नैया पार लगाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की दमदार साझेदारी की। कोहली 38वें ओवर में हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने 116 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 85 रन की पारी खेली। राहुल 115 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

RELATED ARTICLES

11 जून से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026, तैयारियां अंतिम चरण में

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने...

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रन से पराजित किया

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया।...

कल खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी आमने सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष रह गया है। शुक्रवार को पहले मुकाबले में गत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments