Friday, April 24, 2026
Home राष्ट्रीय अर्श से फर्श पर पहुंचा टमाटर- सही दाम न मिलने पर मुफ्त...

अर्श से फर्श पर पहुंचा टमाटर- सही दाम न मिलने पर मुफ्त में बांटने लगे किसान

महाराष्ट्र। इस साल टमाटर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है और आए दिन सुर्खियों में आ रहा है। कभी टमाटर के भाव 300 रुपये के पार पहुंच जाते हैं तो कभी मंडियों में 10 रुपये प्रति किलो से भी कम कीमतें हो जाती है। इसी कड़ी में टमाटर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, महाराष्ट्र के लातूर जिले के मुरुड़ गांव में किसानों को टमाटर के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते गुस्साए किसानों ने अपने टमाटर को मुफ्त में ही बांटना शुरू कर दिया।

इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, दो महीने पहले टमाटर के बढ़ते रेट को देखकर किसानों ने मार्केट में अच्छा भाव मिलने की उम्मीद से टमाटर के उत्पादन पर जोर दिया, लेकिन अब टमाटर की मार्केट में आवक इतनी बढ़ गई है कि लातूर के मार्केट में हर दिन 5000 कैरेट टमाटर की आवक हो रही है।

इस बढ़ती हुई आवक के कारण 200 रुपए प्रति किलो से बिकने वाला टमाटर अब थोक मार्केट में सिर्फ 3 रुपये प्रति किलो के भाव से ही बिक रहा है। इसके चलते मुरुड शहर के सब्जी मार्केट में तीन टमाटर उत्पादक किसानों ने मिलकर मार्केट में खरीदारी करने आए लोगों को मुफ्त में टमाटर बांट दिए। एक तरफ टमाटर बांट रहे बेबस किसान अपने नुकसान के बारे में चिल्ला चिल्ला कर बता रहे थे, तो वही दूसरी ओर मुफ्त में मिल रहे टमाटर को लेने के लिए लोग एक दूसरे से लड़ते हुए दिखे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments