Friday, July 24, 2026
Home खेल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला आज

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला आज

नई दिल्ली।  वनडे विश्व कप का आगाज गुरुवार (पांच अक्तूबर) को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को ही हराया था। तब मैच और सुपर ओवर में टाई हो गया था। इंग्लैंड के बाउंड्री काउंट नियम के आधार पर चैंपियन घोषित किया था। न्यूजीलैंड की टीम उस मैच में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। दूसरी ओर, खिताब की दावेदार जोस बटलर की टीम विजयी शुरुआत करना चाहेगी। अधिकतर टूर्नामेंट में पहला मैच पिछले संस्करण में फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के बीच होता है। इसी वजह से पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच रखा गया है।

इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में है। वह 2019 में बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल थे। तब इयोन मोर्गन इंग्लैंड के कप्तान थे। वहीं, केन विलियम्सन न्यूजीलैंड की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने पिछले विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि, विलियम्सन इंग्लैंड के खिलाफ उद्घाटन मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। विलियम्सन को आईपीएल 2023 के पहले मैच में चोट लगी थी। विलियम्सन की जगह पहले मैच में टॉम लाथम कमान संभालेंगे। इंग्लैंड की टीम वनडे विश्व कप में 50वीं जीत हासिल करना चाहेगी।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

RELATED ARTICLES

11 जून से शुरू होगा फीफा विश्व कप 2026, तैयारियां अंतिम चरण में

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने...

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 280 रन से पराजित किया

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया।...

कल खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, सीएसके और आरसीबी होगी आमने सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब महज एक दिन शेष रह गया है। शुक्रवार को पहले मुकाबले में गत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments