Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड सीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक...

सीएम का लंदन दौरा राज्य को अग्रणी बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल- अग्रवाल

12500 का निवेश करार के बाद देहरादून पहुंचे सीएम का मंत्री डॉ अग्रवाल ने किया स्वागत

देहरादून। इन्वेस्टर समिट को लेकर लंदन दौरे से उत्तराखंड लौटने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे को राज्य की तरक्की की सही दिशा में बढ़ता कदम बताया। कहा कि सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा मे एक सफल उड़ान है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पहले ही चरण में 12500 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव का मिलना स्पष्ट करता है कि उत्तराखंडियों के सपने को पूरा करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य के विकास और 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए वृहद पैमाने पर पूंजी निवेश की जरूरत को मुख्यमंत्री धामी ने समझा और विशेषज्ञों, शीर्ष अधिकारियों व तकनीकी संस्थाओं से गहन विमर्श कर निवेश आकर्षित करने के लिए योजना तैयार की है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी की सीख, बड़े उद्देश्यों के लिए लक्ष्य भी बड़े और प्रयास करने का धामी ने अक्षरस: पालन किया है। कहा कि सीएम धामी इस दौरे में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की संभावनाओं वाले राज्य की तस्वीर स्थापित करने में सफल हुए हैं । जिसको निवेश आमंत्रण के आगे होने वाले चरणों में दोहराकर, वे 8-9 दिसंबर में होने वाले ग्लोबल समिट के लिए तय लक्ष्य को प्राप्त करने में अवश्य सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!