Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य दांतों की साफ-सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर...

दांतों की साफ-सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

हाल ही में कई देशों के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों के दांत अच्छी हालत में रहते हैं, उनमें सिर और गर्दन के कैंसर होने का खतरा काफी कम होता है। खासकर जो लोग नियमित रूप से दंत चिकित्सक के पास जाते हैं, उनके शरीर में कैंसर के लक्षणों को जल्दी पहचाना जा सकता है। इससे उनका इलाज भी जल्दी और असरदार तरीके से हो पाता है.इंटरनेशनल हेड एंड नेक कैंसर एपिडेमियोलॉजी (आईएनएचएएनसीई) कंसोर्टियम द्वारा किया गया इस को अध्ययन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

जानें क्या कहता शोध
इस अध्ययन में सिर और गर्दन के कैंसर के मरीजों का डेटा इक्कठ्ठा किया गया। इसमें मसूड़ों से खून आने, दांत ब्रश करने की आवृत्ति, माउथवॉश का उपयोग और पिछले 10 वर्षों में दंत चिकित्सक के पास जाने की जानकारी इक्कठ्ठा की। इस अध्ययन में पाया गया  कि जिन मरीजों की दांतों की स्वास्थ्य स्थिति अच्छी थी और जो नियमित रूप से दंत चिकित्सक के पास जाते थे, उनका कैंसर होने के बाद भी वह अधिक दिन तक स्वास्थ्य रहें।

जिन लोगों ने 10 साल के अंदर 5 से ज्यादा बार दंत चिकित्सक का दौरा किया, उनकी जीने की संभावना बड़ गई थी। जिन्होंने कभी दंतों को डॉक्टर से नहीं दिखाया और अचानक कैंसर का पता चला उनके जीने की संभावना कम थी। गले के पिछले हिस्से के कैंसर जैसे टॉन्सिल और तालू के कैंसर में यह अंतर सबसे ज्यादा देखा गया। यह पाया गया कि जिनके दांत अच्छे थे और 20 से ज्यादा असली दांत थे उनकी भी बचने की संभावना ज्यादा थी।

क्यों बढ़ रहे हैं कैंसर के मामले
हाल के वर्षों में उपचार होने कर सिर और गर्दन के कैंसर से लोगों का बचाव हो रहा है। लेकिन फिर भी यह दुनिया भर में 6वां सबसे आम कैंसर है।अमेरिका में इसके हर साल लगभग 67,000 नए मामले सामने आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन है। शराब पीना और एचपीवी वायरस भी इसका खतरा बढ़ाते हैं इस शोध से दांतों और मुंह की सफाई पर ध्यान देने से कैंसर से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

सिगरेट का धुआं फेफड़ों के साथ किडनी के लिए भी खतरनाक, गंभीर बीमारियों का बढ़ सकता है जोखिम

धूम्रपान को अक्सर फेफड़ों की बीमारी और कैंसर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर शरीर के कई दूसरे महत्वपूर्ण अंगों पर भी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!