Sunday, March 8, 2026
Home स्वास्थ्य काले और हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होता है लाल अंगूर, जानें...

काले और हरे अंगूर से ज्यादा फायदेमंद होता है लाल अंगूर, जानें इसके चमत्कारी फायदे

छोटे-छोटे लाल रंग के ये गुच्छे न सिर्फ दिखने में सुहावने लगते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लाल अंगूर में ऐसे असरदार गुण छिपे हुए हैं, जो न सिर्फ शरीर को बीमारियों से बचाते हैं बल्कि इसे अंदर से मजबूत भी बनाते हैं। अंगूर तीन रंगों में पाए जाते हैं – हरे, काले और लाल। इन तीनों में से, लाल अंगूर सबसे ज्यादा स्वास्थ्य लाभ देने वाला माना जाता है। लाल अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट्स और रेशों की मात्रा होती है। लाल अंगूर के सेवन से हमारा पाचन तंत्र सुधरता है, शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और हृदय रोगों से बचाव होता है। यही नहीं, लाल अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं और कई प्रकार के कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं।

पुरुषों के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लाल अंगूरों में बोरॉन नामक खनिज पाया जाता है, जो पुरुष हार्मोन के उत्पादन में सहायक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लाल अंगूर का नियमित सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है। ये हार्मोन पुरुषों की सेक्स पावर और लाइबिडो को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए, लाल अंगूर को डाइट में शामिल करके पुरुष अपनी सेक्स लाइफ को और अधिक सकारात्मक बना सकते हैं।

दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट धमनियों को साफ रखते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं। रेस्वेराट्रोल नामक यौगिक लाल अंगूर में पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है।

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करना
अंगूर में पाये जाने वाले पोटैसियम से रक्तचाप को संतुलित रखने में मदद मिलती है। लाल अंगूर में पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं जो रक्तचाप को कम करने में सहायक होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद
लाल अंगूर में ल्यूटिन और जेक्संथिन नामक कैरोटेनॉयड पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट  गुण होता है जो आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है और तनाव कम करता है।

स्किन के लिए
लाल अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन को डैमेज से बचाते हैं। इसमें मौजूद लाइकोपीन और रेस्वेराट्रोल त्वचा को चमकदार बनाते हैं। इसका रस त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। यह सनबर्न और त्वचा के अन्य समस्याओं से राहत दिलाता है।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments