Sunday, June 14, 2026
Home उत्तराखंड चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य प्रणाली होगी मजबूत- डॉ. धन सिंह रावत

चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य प्रणाली होगी मजबूत- डॉ. धन सिंह रावत

विश फाउण्डेशन तथा स्वास्थ्य विभाग के बीच हुआ अनुबंध

आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों का होगा उपयोग

देहरादून। सूबे में चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं विश फाउण्डेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इस अनुबंध के अनुसार विशेषकर चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुये स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध कराई जायेंगी।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़करण एवं विस्तार को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग एवं विश फाउंडेशन के मध्य राज्य में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत एवं गुणवत्ता प्रदान करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। इस अनुबंध के अनुसार नवीन मॉडलों का उपयोग करत हुये सुलभ प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली विकसित कर चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों एवं आस-पास के लोगों को आधुनिक प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेगी। इसके अलावा चार धाम यात्रा में तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टॉफ को आपात स्थिति से निपटने के लिये प्रशिक्षित किया जायेगा।

चार यात्रा काल के लिये सम्बंधित संस्था विभागीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर विस्तृत रोड मैप तैयार करेगी, जिसकी आगामी चार धाम यात्रा में लागू किया जायेगा। द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. विनीता शाह एवं विश फाउण्डेशन के सीईओ पूर्व आईएएस डॉ. राकेश कुमार ने हस्ताक्षर किये हैं।

इस अवसर पर पूर्व आईएएस भास्कर खुल्बे, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. तुहिन कुमार तथा विश फाउण्डेशन के डॉ. विवेक यादव, मिल्टन नायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पासिंग आउट परेड में 515 कैडेटों ने पहनी सैन्य अधिकारी की वर्दी

देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी)...

जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक...

संजय कपूर-मौनी रॉय की ‘अब होगा हिसाब’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक ड्रामा सीरीज जल्द आने वाली है। शहीर शेख, संजय कपूर और मौनी रॉय अभिनीत वेब सीरीज ‘अब...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

Recent Comments