Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड बांधों की सुरक्षा व जल प्रबंधन पर हो रहा है मंथन- महाराज

बांधों की सुरक्षा व जल प्रबंधन पर हो रहा है मंथन- महाराज

सिंचाई मंत्री ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

देहरादून/जयपुर। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जयपुर, राजस्थान में “बांध सुरक्षा” पर प्रारम्भ हुए दो दिवसीय “अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन” में प्रतिभाग किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग का जयपुर राजस्थान में 14 से 15 सितंबर को बांध सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में जहां एक और विभिन्न राज्यों के सिंचाई मंत्री भाग ले रहे हैं वहीं प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज इस सम्मेलन में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में बांधों की सुरक्षा के साथ-साथ जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हो रही है। सम्मेलन में दुनिया भर से इंजीनियर, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षक एवं अनुसंधान संस्थान, बांध सुरक्षा विशेषज्ञ समेत बांध मालिक भी भाग ले रहे हैं।

उक्त जानकारी देते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य एक दूसरे के अनुभव साझा करने, तकनीकी प्रगति, बांध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीन दृष्टिकोण विकसित करने और संभावित सहयोग हेतु एक बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा सम्मेलन में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन प्रदर्शनी के माध्यम से बांधों और उनसे जुड़े कार्यों से संबंधित अपनी तकनीक, उत्पादन, उपकरणों और सेवाओं का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

सिंचाई मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बांध सुरक्षा अधिनियम 2021 को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने हेतु बांध सुरक्षा पर राज्य बांध सुरक्षा समिति (SCDS) और राज्य बांध सुरक्षा संगठन (SDSO) का गठन किया गया है। जो लगातार बांधों की सुरक्षा हेतु समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करने के साथ-साथ उनका अनुसरण भी करवा रही है।

कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सिक्किम के जल संसाधन मंत्री भीम हैंग लिंबू भी प्रतिभाग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments