Sunday, August 16, 2026
Home राष्ट्रीय वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

लखनऊ- गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शुक्रवार सुबह मल्हौर रेलवे स्टेशन से गुजरते समय उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण ट्रेन की चेयरकार बोगी सी-3 का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में गस्त कर रही आरपीएफ ने पथराव करने वालों की तलाश में सीसीटीवी कैमरा चेक करवा रही है। बीते सात अगस्त को सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर पथराव किया गया था, जिससे कोच का शीशा टूट गया था। अराजक तत्वों के पत्थर चलाने से कोच नंबर सी-2 के सीट नंबर 3 और 4 के पास वाली खिड़की का शीशा टूटा था।

नौ जुलाई से वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हुई थी, जिसके बाद बीते दो माह में चार बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हो चुका है, जिसके मामले आरपीएफ ने दर्ज किये हैं। बाराबंकी में पथराव के मामले में तीन लोगों पर ही कार्रवाई हो सकी। पिछली बार जब वंदे भारत ट्रेन में पथराव हुआ तब उसकी वजह अजीब निकली थी। जांच में पता चला था कि स्थानीय गांव के निवासियों की कुछ बकरियां ट्रेन से कट गईं थीं। इसी का बदला लेने के लिए ट्रेन पर पत्थर चलाए गए थे। गनीमत यह थी कि इस पथराव से किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची थी।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने किया तिरंगा ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।...

श्रमिक प्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक के समक्ष रखीं अपनी समस्याएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य सरकार टीएचडीसी टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के...

मौसम की खराबी के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में...

पुराना टूथब्रश कर सकता है नुकसान, जानें कब बदलना है जरूरी

ओरल हेल्थ के लिए नियमित ब्रश करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही समय पर टूथब्रश बदलना भी है। कई लोग ब्रश के...

Recent Comments