Saturday, October 24, 2026
Home स्वास्थ्य माउथवॉश से ओरल कैंसर का रहता है खतरा, एक्सपर्ट ने बताया क्या...

माउथवॉश से ओरल कैंसर का रहता है खतरा, एक्सपर्ट ने बताया क्या है दोनों के बीच लिंक

जो लोग हर रोज माउथवॉथ का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए एक बुरी खबर है. हाल ही में एक रिसर्च सामने आई है जिसमें कहा गया है कि माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल आपको ओरल कैंसर की तरफ धकेल सकता है. माउथवॉश की जगह मुंह को फ्रेश रखने के लिए अगर आप घरेलू चीजों और हर्बल चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो वह ज्यादा फायदेमंद होता है।

क्या कहता है रिसर्च
रिसर्च में यह बात सामने आई है कि माउथवॉश में इथेनॉल नाम का एक खास तरह का पदार्थ होता है जो मुंह की बैक्टीरिया का साथ मिलता है तो तुरंत एसीटैल्डिहाइड में बदल जाता है। और यह ओरल कैंसर पैदा करने में सक्षम है. इसलिए हर रोज माउथवॉश का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि यह कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. फ्रंटियर्स रिसर्च फाउंडेशन में पब्लिश एक आर्टिकल के मुताबिक एसीटैल्डिहाइड एक टॉक्सिक पदार्थ है. इस पादर्थ का लेवल अगर दिमाग में बढ़ जाए तो यह एसीटैल्डिहाइड का लेवल बढ़ाने लगता है।

अल्कोहल वाले माउथवॉश
अल्कोहल वाले माउथवॉश हमारे मुंह में अच्छे बैक्टीरिया को भी मारता है, जो नाइट्रोजन को नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है जो हमारे दिल के लिए अच्छा होता है.माउथवॉश से कैंसर होने पर रिसर्च की कमी के बावजूद रोजाना माउथवॉश के उपयोग को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं। इसलिए अपने ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए घर पर बने नैचुरल तरीका ही सबसे बेस्ट होता है।

नमक वाले पानी से कुल्ला
नमक का पानी मसूड़ों की जलन को शांत करने, सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है. एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर करने से आपके ओरल हेल्थ के लिए बेस्ट है।

बेकिंग सोडा से कुल्ला
बेकिंग सोडा को पानी में घोलकर मुंह धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. यह मुंह में एसिड को बेअसर करने, प्लाक हटाने और सांसों को ताज़ा करने में मदद कर सकता है।

हाइड्रोजन पेरोक्साइड कुल्ला
बैक्टीरिया को मारने और दांतों को सफेद करने के लिए पतला हाइड्रोजन पेरोक्साइड समाधान (आमतौर पर 1-2 प्रतिशत) का उपयोग माउथवॉश के रूप में किया जा सकता है. इस पानी को निगलने से बचें क्योंकि यह हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भी ज्यादा असरदार है क्योंकि यह आपके मुंह को सूजने से पहले दांतों पर दाग भी लगा सकता है।

नारियल तेल का इस्तेमाल
अपने मुंह में एक बड़ा चम्मच  नारियल तेल डालें और उसे 15-20 मिनट के लिए घुमाते रहें. ऐसा करने से मुंह का बैक्टीरिया दूर हो जाता है. और ओरल हेल्थ में काफी ज्यादा सुधार होता है।

RELATED ARTICLES

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

देहरादून में डेंगू के मामलों में तेजी, 17 दिन में 304 मरीजों की पुष्टि

नई दिल्ली-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू का डंक एक बार फिर तेजी से असर दिखा रहा है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मामलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!