Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य क्या तोड़कर नहीं खानी चाहिए दवाईयां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या तोड़कर नहीं खानी चाहिए दवाईयां, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बीमार होने पर डॉक्टर हमें दवाईयां देते हैं, कुछ लोग उन दवाईयों को तोडक़र खाते हैं। आधी गोली खाना वे सही मानते हैं।  शायद आप भी ऐसा ही करते हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं, आधी दवा खाना फायदेमंद या नुकसानदायक होता है। अगर नहीं तो चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताते हैं कि दवाइयां तोडक़र खाना सेहत के लिए कितना सही है…

क्या दवा तोडकर खा सकते हैं
अगर आप किसी दवा को तोडक़र खाते हैं तो ऐसा करने से पहले उस दवा पर लिखे निर्देशों को पढ़ लें कई बार दवा पर यह लिखा होता है कि उसे तोडक़र खा सकते हैं या नहीं अगर दवा के पीछे निर्देश में यह नहीं लिखा है तो आप डॉक्टर या मेडिकल शॉप से इसके बारें में पूछ सकते हैं. हालांकि, पिल्स या कैप्सूल गलती से भी तोडक़र नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे उसके अंदर का पाउडर और डोज कम हो सकता है।

किन दवाओं को नहीं तोडना चाहिए
कुछ गोलियों के पीछे शॉर्ट फॉर्म मे (सस्टेन रिलीज), (कंट्रोल रिलीज) और (एक्सटेंड रिलीज) लिखा होता है। ऐसी दवाईयों को डॉक्टर सीधे निगलने की सलाह देते हैं। इसका साफ मतलब है कि इन दवाओं को न तो तोडक़र, ना ही चबाकर खाना चाहिए। इस तरह के टैबलेट्स शरीर में जाकर धीरे धीरे घुलती है। जिसका असर देर तक रहता है।

किन दवाईयों को तोडक़र खा सकते हैं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सभी टैबलेट्स तोडक़र नहीं खा सकते हैं, कुछ गोलियों के बीच में एक लाइन बनी होती है। उन टैबलेट्स को तोडक़र खा सकते हैं। इस लाइन की पहचान ही होती है कि इसे आप तोडक़र खा सकते हैं। ऐसे टैबलेट्स को स्कोर टैबलेट कहते हैं। अगर आपको 500 एमजी की दवा खानी है और बाजार में 1,000 एमजी की दवा मिल रही है। अगर उस पर लकीर बनी हुई है तो आप तोडक़र खा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments