Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड विभागीय बजट को समय पर खर्च करें अधिकारी- डॉ. धन सिंह रावत

विभागीय बजट को समय पर खर्च करें अधिकारी- डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में की राज्य सेक्टर के कार्यों की समीक्षा

कहा, कार्यदायी संस्थाएं नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्य

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाय। निर्माण कार्यों में देरी पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग के साथ ही विभाग को आवंटित बजट को तय समय पर खर्च करें।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून के सभागार में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग के अंतर्गत राज्य सैक्टर के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये वह विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की लगातार मॉनिटिरिंग कर तय समय पर निर्माण कार्यों को पूरा करायें। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों को अभी तक शुरू नहीं किया गया है उनकी सभी औचारिकाताओं को पूरी कर शीघ्र शुरू कराया जाय। इसके साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने को कहा।

डॉ. रावत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य सैक्टर के तहत विभाग में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसमें ग्रामीण निर्माण विभाग के पास 13 विभिन्न निर्माण कार्य, ब्रिडकुल 06, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के पास 07, पेयजल निगम 09, कृषि उत्पदान एवं विपणन परिषद तथा सिंचाई विभाग के पास 06-06 और हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम को 01-01 निर्माण कार्य दिये गये हैं। जिसके लिये राज्य सरकार ने अब तक विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को अनुबंध के अनुरूप अनुमन्य धनराशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को यदि तय समय पर पूरा नहीं किया जाएगा तो सम्बंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. राजेश कुमार, अपर सचिव नमामी बंसल, संयुक्त सचिव एम.एस. चौहान, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. भागीरथी जंगपांगी, डॉ. मीतू साह, अधिशासी अभियंता स्वास्थ्य विभाग बी.एन. पाण्डे, मुख्य महाप्रबंधक पेयजल निगम कपिल सिंह, सहायक अभियंता परियोजना खंड सिंचाई विभाग आर.के. अग्रवाल, राजीव सोनी, सहायक अभियंता उत्तर प्रदेश निर्माण निमग एन.एन बड़थ्वाल सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!