Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे,...

जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, आज ही आजमाएं

आजकल ज्यादातर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोग गठिया से पीडि़त हैं, तो वहीं कुछ लोग चोट के कारण दर्द का अनुभव करते हैं। इसका कारण कुछ भी हो, लेकिन इस समस्या में जोड़ों में असहनीय दर्द होता है और अकडऩ और सूजन आ जाती है, जिससे काफी तकलीफ होती है।आइये आज जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे जानते हैं।

एप्सम नमक है प्रभावी
एप्सम नमक में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो सूजन को कम करने के लिए फायदेमंद है।लाभ के लिए दो कप एप्सम नमक को गर्म पानी के टब में डालें और फिर इसमें प्रभावित हिस्से को कुछ देर तक डुबोकर रखें।आप चाहें तो इस पानी के घोल में कपड़ा भिगोकर भी उसे प्रभावित हिस्से पर रख सकते हैं।एप्सम नमक के फायदे पाने के लिए इसे पानी में मिलाकर नहायें।

अदरक का करें इस्तेमाल
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।लाभ के लिए कद्दूकस किए हुए अदरक को पानी में मिलाकर उबालें। अब इसमें एक साफ कपड़े का टुकड़ा भिगो दें।इसके बाद कपड़े से अतिरिक्त पानी निचोडक़र इसे दर्द वाले जोड़ों पर कुछ देर तक रखें।बेहतर परिणाम के लिए आप इस उपाय को दिन में 2-3 बार दोहरा सकते हैं।

जैतून का तेल भी आएगा काम
जैतून का तेल भी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।जानवरों और इंसानों पर हुए अध्ययनों के मुताबिक, इस तेल में पॉलीफेनोल्स मौजूद होता है, जो गठिया के दर्द के इलाज के लिए प्रभावी है।लाभ के लिए दर्द वाले जोड़ों पर थोड़ी मात्रा में जैतून के तेल से मालिश करें। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा दिन में 2 बार करें।बढिय़ा जैतून का तेल खरीदने के लिए इन बातों का ध्यान रखें।

हल्दी करेगी मदद
हल्दी में करक्यूमिन नामक एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट होता है, जो जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।लाभ के लिए सबसे पहले एक कप दूध उबालें और फिर उसमें एक बड़ी चम्मच पिसी हुई हल्दी, एक चौथाई इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक और एक चुटकी काली मिर्च डालें। जब यह मिश्रण अच्छे से उबल जाए तो इसे पी लें।जोड़ों के दर्द के अलावा हल्दी वाले दूध के सेवन से ये फायदे भी मिलते हैं।

लोबान के तेल से मालिश करें
लोबान का इस्तेमाल सदियों से दर्द निवारक के रूप में होता आ रहा है।दरअसल, इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो गठिया जैसे जोड़ों के दर्द की समस्या से बचाव कर सकते हैं।लाभ के लिए इस तेल की 5-6 बूंदें नारियल तेल या जैतून के तेल में मिलाएं और फिर इससे प्रभावित जगह पर मालिश करें।बेहतर परिणाम के लिए आप रोजाना ऐसा 2-3 बार कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

बच्चे की मालिश कितनी फायदेमंद? डॉक्टरों ने बताया सच

नवजात शिशुओं की मालिश को लेकर हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। अक्सर यह माना जाता है कि नियमित मालिश से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

Recent Comments