Sunday, August 16, 2026
Home उत्तराखंड आई फ्लू के साथ बढ़ने लगे टाइफाइड और डेंगू के मरीज, इस...

आई फ्लू के साथ बढ़ने लगे टाइफाइड और डेंगू के मरीज, इस अस्पताल में मरीजों की भीड़ के आगे ध्वस्त हुए सारे इंतजाम

रुड़की- सिविल अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की भीड़ के आगे सारे इंतजाम कम पड़ गए। दो चिकित्सक सरकारी काम से कोर्ट गए हुए थे, जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार आई फ्लू से पीड़ित हैं। ओपीडी में वायरल, टाइफाइड, मलेरिया और आई फ्लू के तीन सौ से अधिक मरीज पहुंचने से शेष चिकित्सकों पर मरीजों का दबाव काफी बढ़ गया। लोगों को पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने और पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कई मरीजों को बिना उपचार परामर्श के ही अस्पताल से जाना पड़ा।

बारिश के मौसम में आई फ्लू के बाद अब वायरल फीवर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, शहर में डेंगू एवं टाइफाइड के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन व नेत्र रोग चिकित्सकों के कक्ष के आगे मरीजों की लाइन लगी रही। फिजिशियन नीतीश कुमार की ओपीडी में खांसी, जुकाम व वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। उनके कक्ष से लेकर दरवाजे तक पचास से अधिक मरीज मौजूद थे, जबकि कक्ष के गेट के बाहर ही करीब 50 से अधिक मरीज नीचे ही बैठ गए। वहीं, अस्पताल की पैथोलॉजी लैब पर भी जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ रही।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि इस बार वायरल के साथ आई फ्लू के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इसके अलावा मलेरिया, डेंगू का प्रकोप भी है, जिसकी वजह से अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। कहा कि इन दिनों लोग खानपान का विशेष ध्यान रखें। दूषित भोजन और पानी के सेवन से बचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कुछ और चिकित्सकों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य महानिदेशाल को पत्र लिखा गया है।

RELATED ARTICLES

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग को मिली बड़ी सौगात, 9.93 करोड़ से बना पुल जनता को समर्पित

हल्द्वानी/देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पंहुचे, जहॉं हैलीपैड में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा,...

सीएम धामी ने अटल जी को पुण्यतिथि पर किया नमन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन...

धामी सरकार की योजनाओं से युवाओं को मिला विकास और रोजगार का लाभ

देहरादून-साढ़े चार साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब युवाओं...

परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने किया तिरंगा ध्वजारोहण, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।...

Recent Comments